facebooklogo1orkut_icontwitteryoutuberssfeedburner

Tue02072012

Last update11:05:43 AM GMT

Business & Property

डीजल कारों की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

ecocarअगर आप डीजल कार खरीदना चाहते हैं, तो देर न करें क्योंकि बजट के बाद डीजल कारों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल, पेट्रोलियम मिनिस्टर एस.जयपाल रेड्डी ने वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी को अगले आम बजट में डीजल गाड़ियों पर अलग से 80 हजार रुपये की एक्साइज ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव दिया है। अगर वित्त मंत्री उनकी बातों को मान लेते हैं, तो डीजल कारों की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी। बजट से पहले वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ हुई मीटिंग में रेड्डी ने तेल और गैस क्षेत्र में खोज में लगीं कंपनियों को अगले 10 सालों तक टैक्स से छूट देने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने रिफाइनरीज को जहाजों के जरिए गैस आयात करने पर इम्पोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी कटौती करने की मांग की। डीजल कारों पर अलग से एक्साइज ड्यूटी लगाने की बात 2008-09 से ही तेल मंत्रालय के जेहन में था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसा माना जा रहा था कि इस तरह की ड्यूटी से मिलने वाली रकम से सरकार की तेल सब्सिडी पर बहुत अंतर नहीं पड़ेगा। लेकिन इस बार पेट्रोलियम मिनिस्टर ने वित्त मंत्री के साथ औपचारिक बैठक में इस मुद्दा को प्रमुखता से उठाया और उन्हें इस आशय का प्रस्ताव दिया।

रिलायंस करेगी 1500 करोड़ का टीवी 18 में निवेश

reliance-mobरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मीडिया क्षेत्र के दिग्गज टीवी18 समूह की दो कंपनियों में निर्गम के जरिए 1500 करोड़ रूपए के निवेश की योजना बनाई है.

आरआईएल ने बताया कि कंपनी ने टीवी18 समूह की दो कंपनियों टीवी18 ब्राडकास्ट लिमिटेड और नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड के साथ एक करार किया है जिसके तहत दोनों कंपनियां निर्गम के जरिए पूंजी बाजार में उतरेंगीं और आरआईएल की सहयोगी इकाई इंडीपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट इनके शेयर खरीदेगी.

रिलायंस की इन कंपनियों में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक हो जाने की संभावना है.

कंपनी ने कहा है कि करार के अनुसार दोनों कंपनियों के कार्यक्रमों की विषय वस्तु और वितरण पर पहला अधिकार आरआईएल की सहयोगी कंपनी इंफ्राटेल ब्राड बैंड सर्विेसेस लिमिटेड का होगा.

इनका प्रसारण. 4जी ब्राडबैंड नेटवर्क के जरिए किया जाएगा.

कंपनी के अनुसार आने वाले समय में टीवी18 समूह की ये दोनों कंपनियां एक अन्य  मीडिया समूह ईटीवी का अधिग्रहण करेंगी.

बहरहाल ईटीवी के कई चैनलों में आरआईएल की 49 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक हिस्सेदारी है.

करार के अनुसार भविष्य में न्यूज चैनल की 100 प्रतिशत, इंटरटेंमेंट चैनल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी और ईटीवी तेलुगू और ईटीवी तेलुगू न्यूज की 24.50 प्रतिशत हिस्सेदारी टीवी18 ब्राडकास्ट लिमिटेड को हस्तांतरित हो जाएगी

रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाई दरें

rbiनई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मध्य मौद्रिक तिमाही समीक्षा में मुख्य दरों में बढ़ोतरी नहीं की है। रिवर्स-रिवर्स रेपो रेट में वृद्धि नहीं की गई है। सीआरआर में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि औद्योगिक उत्पादन में गिरावट और विकास दर घटने के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने आज मध्य तिमाही मौद्रिक समीक्षा में मुख्य दरों में वृद्धि नहीं की है।

गौरतलब है कि बैंक ने 2010 की शुरुआत से महंगाई कम करने के तर्क के साथ 13 बार मुख्य दरों में वृद्धि की है। लक्ष्य अब हासिल होता नजर आ रहा है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तीन दिसम्बर को समाप्त सप्ताह के लिए खाद्य महंगाई दर 4.35 फीसदी दर्ज की गई। जबकि वार्षिक महंगाई दर अभी भी नौ फीसदी के ऊपर है, लेकिन इसमें मामूली गिरावट आई है।

भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि रिजर्व बैंक को 13 बार मुख्य दरों में वृद्धि करने के असर को खत्म करने के लिए धीरे धीरे अनवरत इसमें कटौती करनी होगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक को रुपये में गिरावट को रोकने के लिए भी कदम उठाने होंगे, क्योंकि यह महंगाई बढ़ाने में योगदान करता है।

भारत में आए सोनी के दो टैबलेट

sony-s2-1nnनई दिल्ली। जापानी इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सोनी ने बुधवार को भारतीय बाजार में दो टैबलेट पेश किया। दोनों टैबलेट टैबलेट-एस और टैबलेट पी-की कीमत क्रमश: 29,990 रुपये और 36,990 रुपये है। फिलहाल वाई-फाई युक्त टैबलेट ही बाजार में उपलब्ध होगा। 3जी और वाई-फाई दोनों सुविधाओं वाला मध्य जनवरी से बाजार में उपलब्ध होगा।

टैबलेट एक तरह का मोबाइल फोन है, जिसका उपयोग एक साधारण कम्प्यूटर के रूप में भी किया जा सकता है।

सोनी के टैबलेट की कीमत अन्य प्रतिस्पर्धी कम्पनियों एप्पल की आईपैड और सैमसंग की गैलेक्सी की तुलना में कम है। सोनी के इस टैबलेट को दूसरी कम्पनी के उपकरणों के साथ भी जोड़ा जा सकेगा

रिलायंस का 'एनी टाइम मनी' कार्ड पेश

Reliance-Mutual-Fundचण्डीगढ़। रिलायंस म्यूचुअल फंड ने बुधवार को यहां रिलायंस एनी टाइम मनी कार्ड बाजार में पेश किया। इस कार्ड के जरिए कम्पनी के म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ग्राहक कभी भी राशि हासिल सकते हैं। रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु व्यापक ने संवाददाताओं से कहा, "रिलायंस म्यूचुअल फंड देश की पहली म्यूचुअल फंड कम्पनी है, जिसने म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा वाला कार्ड पेश किया।"

इस कार्ड का उपयोग किसी भी वीसा एटीएम तथा प्वाइंट ऑफ सेल आउटलेट में पैसे निकालने के लिए किया जा सकेगा। देश के अंदर कार्ड पर कोई सलाना शुल्क नहीं लगेगा