Tue02072012

Last update11:41:34 AM GMT

सवारी बनकर लूट ली बोलेरो

Share/Save/Bookmark
caar_lootआगरा,(रक्षित महाजन)... सवारी बनकर सवार हुए लुटेरों ने बोलेरो लूट ली। ग्वालियर हाइवे पर खारी नदी के पुल पर चालक से मारपीट की, तमंचा दिखा उसे गाड़ी से उतार दिया और बुलेरो लेकर आगरा की ओर भाग निकले। चालक ने थाना सैंया पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू हुई तो लुटेरे घबरा गए और गाड़ी को सदर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। मुरैना के कैलारस, जयरामबाग निवासी निहाल सिंह धाकड़ अपनी बुलेरो नंबर एमपी 06 डीए 438 किराये पर चलाता है। शुक्रवार शाम को चार युवकों ने 1500 रुपये में आगरा ले जाने के लिए बुलेरो बुक की। रास्ते में उनका एक और साथी गाड़ी में सवार हो गया। रात्रि 11 बजे करीब युवकों ने सैंया में एक ढाबे पर खाना खाया, इसके बाद खारी नदी के पुल के नजदीक पहुंचते ही एक युवक ने निहाल सिंह के सिर पर तमंचा लगाकर गाड़ी रुकवा ली, मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया और बुलेरो लेकर आगरा की ओर निकल गए। निहाल सिंह दौड़ता हुआ कुर्राचित्तरपुर पुलिस चौकी पहुंचा और लूट की जानकारी दी, पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी। इस बीच पुलिस ने रेंज स्कीम लागू कर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से लुटेरे बुलेरो को लालकुर्ती पुलिस चौकी के पास छोड़कर गायब हो गए। इंस्पेक्टर सदर विजय सिंह ने बताया कि बुलेरो लावारिस हालत में खड़ी मिली थी, लुटेरों की तलाश की जा रही है।



Add comment


Security code
Refresh