आगरा,(रक्षित महाजन)... शनिवार रात्रि दो विदेशी महिला पर्यटक लूट का शिकार हो गई। बिजलीघर चौराहे पर जर्मन महिला पर्यटक का पर्स दो महिलाओं ने छीन लिया और भाग निकलीं। लेकिन भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। उधर शिल्पग्राम के सामने पल्सर सवार विदेशी पर्यटक का बैग छीन ले गए। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। पहली घटना शाम करीब सात बजे हुई। बर्लिन, जर्मनी निवासी महिला पर्यटक एस. कौलारिन एस्ट्रेट फतेहाबाद रोड पर मॉल के सामने घूम रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं उसके नजदीक पहुंचीं और पर्स छीन कर भाग निकलीं। कौलारिन के शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों को दबोच लिया। एसएसआई पर्यटन थाना संजीव दुबे के मुताबिक उन्होंने अपने नाम माला पत्नी गुलाब और भारती पत्नी राकेश निवासी ग्वालियर बताए हैं। दूसरी घटना करीब 8.30 बजे करीब हुई। ताजमहल पूर्व गेट के पास शिल्पग्राम के सामने एक विदेशी पर्यटक पैदल सवारी तलाश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान ताज की ओर से पल्सर पर सवार दो युवक आए, उन्होंने पर्यटक को धक्का मार कर बैग छीन लिया और भाग निकले। पर्यटक के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। पर्यटक ने बताया कि बैग में उसका वीजा, नकदी और क्रेडिट कार्ड आदि सामान था।| < Prev | Next > |
|---|
