Tue02072012

Last update11:41:34 AM GMT

हास्पिटल में घुसा सात फुट लंबा अजगर, अफरा-तफरी

Share/Save/Bookmark
ajgar_in_hospitalआगरा,(रक्षित महाजन)... यमुना पार क्षेत्र के हास्पिटल में शनिवार रात अजगर घुस आने से हड़कंप मच गया। टायलेट में घुसे अजगर को बाहर निकलाने में आस पास के लोग जुटे रहे। वन विभाग को जानकारी देने के बावजूद देर रात तक टीम नहीं पहुंची। कालिंदी विहार स्थित खुशी हास्पिटल में रात करीब 10 बजे अजगर घुस आया। अजगर को हास्पिटल की गैलरी में देख कंपाउंडर ने शोर मचा दिया। हास्पिटल के कर्मचारियों और तीमारदारों की चहल कदमी होने पर अजगर टायलेट में जा घुसा। करीब छह सात फुट लंबा अजगर आधा टायलेट में घुस गया जबकि आधा हिस्सा बाहर था। हास्पिटल के कर्मचारियों के साथ ही आस पास के लोग अजगर को बाहर निकालने की कोशिश में लगे रहे। अजगर को टायलेट से बाहर खींचने का काफी देर तक प्रयास होता रहा। इस दौरान दो लोग अजगर के करवट लेने से अंदर की तरफ खिंचे चले आए। टायलेट से निकलकर अजगर कमरे में चला गया। मुख्य वन संरक्षक डा. आरपी भारती ने बताया कि टीम भेज दी गई है। देर रात तक टीम के न पहुंचने पर हड़कंप मचा रहा। डा. गंभीर सिंह सिकरवार ने बताया वन विभाग की टीम का इंतजार किया जा रहा है। हास्पिटल के पास ही नाला झरना का जंगल है। 


Add comment


Security code
Refresh