Tue02072012

Last update11:41:34 AM GMT

खाप पंचायतों के लिए पहले कानूनी विशेषज्ञों की कमेटी होनी चाहिए... (वीरेंद्र सिंह)

Share/Save/Bookmark

CHANDIGARH-1चंडीगढ़, (संजय पाहवा)... अब समय आ गया है कि हरियाणा और पंजाब को मिल बैठकर अपनी समस्याओं का निपटारा कर लेना चाहिए। यह बात आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री व वर्तमान में राज्यसभा सांसद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हरियाणा में घग्गर पर बांध बनाने की पेशकश करके जो पहल की है, उसका फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में काफी अन्तर्राज्यीय विवाद हैं, जिनका निपटारा अंतत: मिल बैठकर ही होगा। अत: वह उचित समय अब आ गया है। खाप पंचायतों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने काफी संतुलित रवैया अपनाते हुए कहा कि खाप पंचायतों के बारे में केंद्र सरकार जो कानून लाने जा रही है उसे अमल में लाए जाने से पहले कानूनी विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जानी चाहिए जो खाप पंचायतों के विवाद के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करके उस बारे में एक सर्वसमत राय बना सके। उसके बाद ही यह कानून लागू हो। स्वयं को राज्यसभा उमीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हालांकि उनका नाम अनुमोदित किए जाने के पीछे मुयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना का भी पूरा सहयोग रहा। परंतु असली वरदहस्त कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी का ही था। जिनकी असली सहमति से ही उनकी उमीदवारी पक्की हुई। अगले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेता को यह जिमेदारी सौंपी जानी चाहिए जो कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई करें। 

Add comment


Security code
Refresh