Sun05202012

Last update01:58:58 PM

Cinema

परिणीति चोपड़ा को बिकनी से परहेज नहीं

1-1फिल्म ‘इशकजादे’ से स्टारडम बटोर रही परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें बिकनी पहनने से कोई परहेज नहीं है। ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से 2011 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली 24-वर्षीय परिणीति ने कहा कि उन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपने लिए कोई सीमाएं तय नहीं की हैं और यदि कहानी की जरूरत होगी तो वह अंतरंग दृश्य देने से भी नहीं हिचकेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं यह (इशकजादे) कहानी पढ़ रही थी, तब मैंने प्रेम या किसिंग सीन के बारे में नहीं सोचा था। फिल्म में इस सीन को डालना सही है और इसका मतलब यह नहीं है कि यह लुत्फ या हर किसी के लुत्फ उठाने के लिए डाला गया। 11 मई को रिलीज हुई ‘इशकजादे’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अपने पहले सप्ताहांत में इसने 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ तब थी, जब आदित्य और यश चोपड़ा ने हमारे काम को पसंद किया। उनकी तारीफ का हमारे लिए बहुत महत्तव रखती है।

आईफा में दिखेगा बिपाशा का जलवा

bipasha3सिंगापुर में आयोजित 13वां आईफा अवार्ड में इस बार फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु अपना नृत्य पेश करेंगी। बिपाशा बसु के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा जैसे बडे सितारे भी अपना नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में यह देखने वाली बात रहेगी कि दोनों में से कौन सी अभिनेत्री, अपने दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाएगी।

Bollywood came to the reception of lyricist Shabbir and Shumaila Ahmed

shabbir__shamaila_ahmed__vivek_oberoiLyricist Shabbir Ahmed and Shumaila Ahmed planned their reception with their family at Celebration club in Andheri West where they invited all their relatives and Bollywood friends.Mika was the first to come at the reception with Sunil Pal.More than seven hundred guest came for the party.Music director Shravan came with his family .Sajid Wajid also came with family to wish Shabbir and Shumaila all the best for there future and married life.Other guest who came were Sunil Shetty,Priti Pinki,Mamta Sharma,Kunal Gamjawala,Bappi Lahiri,Yogesh Lakhani,Shameer Tandon,Salim Merchant,Annu Malik,Sonu Sood,Amjad Nadeem,Sweta Pandit ,Ravi Kishan and many more.Vivek Oberoi was the last to come to attend the reception.He wished them all the best and stayed for more than half an hour .The reception went till vee hours without sound as it was in outdoor.

'सत्यमेव जयते' के पहले ऐपिसोड में आमिर को एक लारव काँल

satymaevfनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के पहले टेलीविजन कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' के पहले प्रसारण  के समय करीब एक लाख लोगों ने सामाजिक  बुराइयों पर आमिर से बातचीत करने के लिए फोन डायल किया। आमिर ने कार्यक्रम के दौरान भ्रूण हत्या, लिंग निर्धारण के लिए जांच करने वाले डॉक्टरों और इसे रोक पाने में चिकित्सा प्रणाली की नाकामी जैसे मुद्दों को उठाया।आमिर ने कहा, "हम लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति बदलाव ला सकता है. यदि हम खुद को बदल दें तो ही हमारे समाज में बदलाव हो सकता है."   

रणबीर कपूर और करीना कपूर एक साथ नजर आएगे

kareena-ranbirलंबे समय से रणबीर कपूर और करीना कपूर को साथ देखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। निर्देशक जोया अख्तर ने अंतत दोनों सितारों को साथ काम करने के लिए राजी कर ही लिया है। असल जिंदगी के चचेरे भाई-बहन पर्दे पर भी भाई-बहन के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर और करीना पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि दोनों कभी भी रोमांटिक किरदार साथ नहीं करेंगे। सूत्रों का कहना है कि जोया ने तलाश फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करीना को फिल्म की कहानी सुनाई थी और उन्हें यह बहुत पसंद आई थी। रणबीर को भी फिल्म की कहानी और अपना किरदार बहुत पसंद आया है। फिल्म की शूटिंग साल के आखिर में शुरू होगी। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। वैसे तो इस विषय पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन आज के जवां दिलों की धड़कन माने जाने वाले रणवीर व करीना को भाई बहन के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।

      

Shooting completed of film Overtime produced by Serene Films in Mumbai

Munira_SheikhHimanshu Jhunjhunwla, Ajay Yadav producer and director of film Overtime which he has made under his banner Serene Films completed the entire shoot in Mumbai and near locations.The cast of the film are Vijay Raaj,Aarzoo Govitrikar,Zakir Hussain,Satish Kaushik,Yashpal Sharma,Munira Sheikh and new find Swati Sharma.The film has music by Sahil Rehan and lyrics by  Arafat Mehmood.Singers are Javed Ali,Ritu Pathak,Swarup Khan,Sahil Rehan.Story of the film is written by Ajay Yadav and dailogue by Sajan Agarwal.Cameraman Mohsin Khan.The film will be releasing in this summer.

फिल्म ‘‘डिपार्टमेंट‘‘ की प्रमोशन के सिलसिले में गुड़गॉव के ‘‘होटल लीला‘‘ में पहुँचे फिल्म के सितारे

Sanjay_DuttNathalia_KaurRana_Daggubati_3डायरेक्टर प्रोड्यूसर राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म ‘‘डिपार्टमेंट‘‘ की प्रेस कॉन्फ्रेंस गुड़गॉव के ‘‘होटल लीला‘‘ में संपन्न हुई। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार संजय दत्त, ब्राजिलियन मॉडल और अभिनेत्री नथालिया कौर और साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार राणा दग्गुबटी ने मिडिया के समक्ष फिल्म के बारें में बातचीत की। फिल्म में अपने किरदार के बारें में बतलाते हुए अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि ‘‘इस फिल्म में मैं एक कॉप की भुमिका निभा रहा हॅू,। ये फिल्म एक तरह की सच्ची घटना पर हीं आधारित है और शायद यही वजह है कि फिल्म में अपने किरदार को लेकर मैने ज्यादा कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। पर मुझे लगता है कि फिल्म के डॉयलॉग और कहानी इतनी अच्छी है कि लोग इसे जरूर पसंद करेंगें‘‘। वहीं नवोदित अभिनेत्री नथालिया कौर ने फिल्म में अपने अनुभवों के बारें में बतलाते हुए कहा कि ‘‘ये मेरी पहली फिल्म है और हर नई अभिनेत्री की तरह मेरे लिए भी मेरी पहली फिल्म खास मायने रखती है। जैसा कि आप सब जानतें हैं कि मैं ब्राजील से आई हॅू और मेरी हिन्दी उतनी ठीक नहीं है फिरभी मैने अपनी तरफ से पूरी कोषीष की है। अब आगे सब दर्षकों पर र्निभर है कि वो इस फिल्म को कैसा रेसपॉस देते हैं‘‘। साथ हीं साथ इस मौके पर राणा दग्गुवटी ने कहा कि ‘‘ये फिल्म मेरे लिए बहुत हीं खास है क्योंकि इस फिल्म में मैने बॉलीवूड के दो महानायकों के साथ काम किया है। इन दोनों महानायकों के साथ काम करके मुझे बहुत हीं मजा आया और काफी कुछ नया सीखने को भी मिला‘‘। गौरतलब है कि फिल्म ‘‘डिपार्टमेंट‘‘ में संजद दत्त के अलावा बॉलीवूड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम् भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस महीने की 18 तारीख को सिनेमाघरों में रिलिज होने जा रही है।