Sun05202012
Last update01:58:58 PM
सैफ अली खान का कहना है कि उन्होंने सिर्फ अपना बचाव किया था। सैफ पर मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में कल मारपीट का केस दर्ज किया था।सैफ पर आरोप है कि सैफ ने इकबाल खान नाम के शख्स के साथ मारपीट की है और उसी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कोलाबा के ताज होटल के वसाबी रेस्तरां में सैफ की झड़प हुई। सैफ अली खाल ताज होटल में अपने कुछ मित्रों के साथ बैठ कर जोर जोर से बातें कर रहे थे। इकबाल ने उन्हें धीरे से बात करने के लिए कहा गया। और इस बात पर दोनों में झगडा हो गया। गौरतलब है कि सैफ के होम प्रॉडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद 23 मार्च को रिलीज़ हो रही है अब देखना दिलचस्प होगा की इस तरह की सुर्खिया फिल्म को कितना फायदा दिलाती है।