Sun05202012

Last update01:58:58 PM

बैकॉक धमाका: विस्फोट मे हमलावर के दोंनो पैर कटे

Share/Save/Bookmark

Saeid-Moradi_5बैंकॉक के समाचारपत्र 'बैंकॉक पोस्ट' के अनुसार  सुखवित 71रोड स्थित कासेमपिथाया स्कूल के बाहर मंगलवार को एक ईरानी नागरिक ने दो जगह अपराह्न् लगभग दो बजे बम फेंका।उसने पहला बम एक टैक्सी पर फेंका जो एक पेड़ से टकराकर उसी पर जा गिरा जिसमें उसके दोनों पैर जख्मी हो गए तथा चालक घायल हो गया। दूसरा बम पुलिस पर फेंका गया,जिसमें और तीन लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इससे पहले एक अन्य बम विस्फोट सोई प्रिदी बानोमयांग-31 में हुआ। यहां कम से कम तीन लोग घायल हो गए। काला बैग रखे हुए एक व्यक्ति को जब टैक्सी चालक ने बैठाने से इंकार कर दिया तब उसने यह कृत्य किया। विस्फोट कि इस घटना में हमलावर को दोनों पैर गंवाने पड़े। उसे अस्पताल ले जाया गया।