Sun05202012

Last update01:58:58 PM

होंडुरास:आग लगने से 350 कैदियों की मौत

Share/Save/Bookmark

AAAGकोमायागुआ:होंडुरास की एक जेल में भीषण आग लगने से 350 से अधिक कैदियों की मौत हो गई।सूत्रों के मुताबिक मरने वाले कैदियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। बचाव दलों के कर्मचारियों के अनुसार जेल की कोठरियों में बंदियों के जले हुए शव मिल रहे हैं।जीवित बचे व्यतियो के अनुसार, बुधवार को आग लगने के कारण उठे धुएं और लपटों की वजह से कैदियों का दम घुटने लगा और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। कुछ कैदियों की बेड़ियां कोठरियों की सलाखों से बंधी होने की वजह से वह भाग भी नहीं सके। जेल में लगी इस आग को दशक की सर्वाधिक भीषण घटनाओं में से एक माना जा रहा है।सुरक्षा मंत्री पोम्पेयो बोनिला ने कहा 'अनुमान है कि 350 से अधिक कैदी मरे हैं। हम यह संख्या अधिक होने से इंकार नहीं कर सकते। फिलहाल जाच की जा रही है। आग बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बज कर 50 मिनट के आसपास लगी और इस पर काबू पाने में तीन घटे से भी अधिक समय लगा। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पहले उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। लेकिन बाद में उन्होंने आशका जताई कि शायद कुछ कैदियों ने जानबूझकर आग लगाई होगी।