Sun05202012

Last update01:58:58 PM

ईरान ने की बातचीत की पेशकश

Share/Save/Bookmark

ahmadi200003तेहरान: ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के सामने रखने के बाद कुटनीतिक चाल चलते हुए बातचीत की पेशकश की है। बुधवार को ही ईरान ने अमेरिका समेत यूरोपियन यूनियन के देशों को तल्ख तेवर दिखाएं थे। अब उसनें बातचीत की पेशकश की है। ईरान के सबसे बड़े परमाणु वार्ताकार ने यूरोपियन यूनियन के की विदेश नीति के प्रमुख से कहा है कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ताकतवर देशों के साथ फिर से बातचीत शुरु करना चाहता है, लेकिन ज़्यादातर पश्चिमी देशों का मानना है कि बातचीत की बात करके तेहरान कुछ समय चाहता है। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने परमाणु रियक्टर में न्यूक्लियर ईधन रॉड डालने के बाद अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों पर परमाणु तकनीक पर एकाधिकार जमाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपिय देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। अहमदीनेजाद ने अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों को घमंडी ताकतें बताते हुए उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि परमाणू का मतलब सिर्फ बम ही नहीं होता है। ईरान अपनी उर्जा ज़रुरतों को पूरा करने के लिए परमाणू कार्यक्रम पर आगे बढ़ रहा है औऱ उसे अब रोका नहीं जा सकता है।