Sun05202012

Last update01:58:58 PM

“कुरान” के साथ अनुचित सलूक के बाद अमेरिका ने मांगी माफी

Share/Save/Bookmark

kuran-i-kerim-508लंदन: अफ्गानिस्तान के बरगम एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों द्दारा पवित्र कुरान के साथकिए गए “अनुचित सलूक को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा की अगुवाई में अमेरिका ने अफ्गानिस्तान की जनता से माफी मांगी और कहा जो कुछ भी हुआ, उसकी कडे शब्दों में निंदा करते हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे.कार्नी ने संवाददाताओं से कहा, कि अमेरिकी सेना बिना किसी अपवाद के अफगानिस्तान के लोगों के धार्मिक कार्यो का सम्मान करती है। अफगानिस्तान में अमेरिका के नाटो कमांडर जनरल जॉन आर एलेन ने इस घटना की जांच की घोषणा की हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कुरान जलाने की घटना की निंदा की है। आप को बता दें की कुरान की प्रतियां कूड़े के ढेर में मिली थीं। नाटो ने सोमवार की रात इस कचड़े के ढेर को एक गाड़ी से अमेरिकी ठिकाने पर भेजा था, जहां एक गड्ढ़े में इसे जला दिया गया। तालिबान ने कहा है कि इस घटना से दुनिया के एक अरब मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिस पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा की वह एलेन के जांच शुरू करने के निर्णय का समर्थन करते हैं।उन्होंने कहा कि मैं जांच के अंतिम परिणामों की सावधानी से समीक्षा करूंगा ताकी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकें।