अगर आप यह सोचते हैं कि पुरुषों की मांसपेशियों से महिलाएं आकर्षित होती हैं तो आप गलत सोचते हैं.
हाल में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि महिलाएं गठीले बदन या मर्दाना गुणों वाले पुरुष के मुकाबले स्वस्थ और चमकीले त्वचा वाले मर्द को अधिक पसंद करती हैं.
नाटिंघम विश्वविद्यालय के मलेशिया कैम्पस के अनुसंधानकर्ताओं की ओर से किए गए अध्ययन में महिलाओं के एक समूह को 34 काकेशियन और 41 अफ्रीकी पुरुषों के चेहरों की तस्वीरें दिखायी गईं.
सभी तस्वीरों को नियंत्रित परिस्थितियों में ली गईं ताकि उनके चेहरे की त्वचा मापी जा सके. उन लोगों ने कम्प्यूटर तकनीक का इस्तेमाल किया ताकि यह मापा जा सके कि उनका चेहरा कितना मर्दाना है. इसके बाद प्रत्येक चेहरे को मापने के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया गया.
इसके बाद प्रत्येक चेहरे को एक अंक दिए गए. परिणाम से यह बात सामने आयी कि महिलाएं उन पुरुषों को अधिक आकर्षक मानती हैं जिनकी त्वचा का रंग ‘सुनहरा’ होता है.

लंदन।
बाहर लिफ्ट मिलते ही पुरूषों को फिसलते देर नहीं लगती... दूसरी स्त्री से प्रेम का चक्कर चलाने को उत्सुक पति का व्यवहार बदले बिना नहीं रह सकता। उस के ऊपर मानसिक व भावनात्मक दबाव बहुत ज्यादा रहता हैं। वह जीवन संगिनी को धोखा देने की राह पर कदम बढ़ा रहा है। उसे कभी नए नए रोमांस की उत्तेजना पकडेंगी, तो कभी पत्नी को छलने का अपराधबोध। वह इस अफेयर को छिपाकर रखना चाहता है। उसे अपनी बदनामी का डर सताता है। दो नावों की सवारी करने की टेंशन, चिढ और गुस्सा उसे पकडते हैं। उसे प्रेमिका की नजरों में अपनी छवि सुधारनी है, उस का दिल जीतना है, उससे मिलने का समय निकालना बडी समस्या बन जाती है। पतिदेव की आय सीमित हो तो आर्थिक कठिनाईयां तंग करेंगी क्योंकि इश्क लडाना खर्चीला सौदा है। पति में आ रहे बदलाव को वह पत्नी जरूर पकड लेगी, जो ऎसी किसी अनहोनी संभावना के प्रति पहले से सजग हो। पति के दिलफेंक स्वभाव की पहचान उसे चौकन्ना रखने मे सहायक सिद्ध होगी।
ठंड अपने शबाब पर है इसलिए शूज से काम चल रहा है मगर ठंड खत्म होते ही युवा जूते को बाय-बाय कर देते हैं और पहनना शुरू करते हैं-एक से बढ़कर एक आकर्षक रंग-बिरंगी स्टाइलिश सैंडिल और स्लीपर। एक तो यह राहत देता है, दूसरा यह लुक को और आकर्षक बनाता है। आज के युवा जेंटलमैन की अपेक्षा फंकी लुक रखना ज्यादा पसंद करते हैं।
ऐसा क्यों है कि कुछ