Sun05202012
Last update01:58:58 PM
आज से एसी कोच के यात्रीयो को यात्रा के दौरान पहचान पत्र लेकर चलना जरुरी होगा ,पहचान पत्र के न होने पर रेलवे ऐसे यात्रियों को बेटिकट मानेगी साथ ही यात्रियों को जुर्माना भी देना पड़ेगा।ज्ञात हो दलालों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इसके तहत ट्रेनों के एसी-1, 2 व 3 के अलावा एसी चेयरकार तथा एक्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना पहचान पत्र अपने साथ लेकर चलना होगा। रेलवे बोर्ड ने नौ मान्य आईडी प्रूफ मतदाता परिचय-पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी सीरियल नंबर लिखा पहचान-पत्र, मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज द्वारा उनके विद्यार्थियों को दिए गए फोटो युक्त पहचान-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंकों की फोटो युक्त पास बुक, बैंकों द्वारा जारी किए गए लेमिनेटेड फोटो युक्त क्रेडिट कार्ड है।