Sun05202012

Last update01:58:58 PM

प्रियंका गांधी के फैशन स्टाइल की कायल हुईं दीया

Share/Save/Bookmark

priyanka-gandhi_1329323740अभिनेत्री दीया मिर्जा गांधी-नेहरू परिवार की बेटी प्रियंका गांधी की स्टाइल और उनके लुक पर फिदा हो गई हैं.

उनका कहना है कि प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस से काफी प्रभावित हुई हैं.

'विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) के पहले दिन दीया ने कहा, "प्रियंका गांधी अधिकतर समय अपने अंदाज में रहती हैं. उनका स्टाइल बहुत आसान व सहज है. मुझे उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद है और मैं समझती हूं कि यह अपने आप में एक फैशन हैं."

दीया यहां डिजाइनर जोड़ी 'शांतनु एंड निखिल्स शो' में अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थी.

दीया मिर्जा ने कहा, ‘‘जो चीज मुझे उनके बारे में अच्छी लगती है, वह यह है कि प्रियंका पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज और सादगी से रहती हैं. यह उनका फैशन स्टेटमेंट है.’’

वैसे जब से 30 वर्षीय दीया के रिश्ते फिल्म निर्माता साहिल सांगा के साथ सार्वजनिक हुए हैं, तभी से वह शादी को लेकर सवालों से घिरी हुई हैं. लेकिन उनकी मानें तो अभी उनकी जल्द शादी करने की कोई इच्छा नहीं है.

उनका कहना है, "हमारी शादी को लेकर काफी सारे कयास लगाए जा रहे हैं. मैंने हमेशा कहा है कि मैं एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हूं लेकिन अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं."