Sun05202012

Last update01:58:58 PM

News Room

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बने- राठी

journalist_0505चंडीगढ़(आज की दिल्ली) हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने हरियाणा में जर्नलिस्ट्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि मौजूदा समय में पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं। जिसके मद्देनजर एक ऐसा एक्ट बनाए जाने की जरूरत है, जिससे पत्रकारों में सुरक्षा की भावना पैदा हो। श्री राठी ने सोहना के पत्रकार सतीश राघव पर हुए हमले की निंदा की। एक महिला नेता के सहायकों ने श्री राघव पर हमला कर दिया था। संजय राठी ने इस संबंध में गुडग़ांव के पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एचयूजे अध्यक्ष ने कहा कि एक्ट बनाने की मांग को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करेगा।

Award for excellence in journalism, 2011

pushap_sharmaThe International Press Institute(IPI) – India award for excellence in journalism, 2011, has been awarded jointly to Tehelka and The Week for their outstanding journalistic work in 2010. In a release here, the IPI India chapter announced that Tehelka was selected for its expose of the “rent a riot” tactics of the Sree Rama Sene in Karnataka, which admitted taking money to organise attacks on innocent persons and institutions.  An investigation by Pushp Sharma exposed the leadership of Sree Rama Sene, who readily agreed to launch a mob attack and incite a riot in favour of payment.  Pushp Sharma is IIM Bangalore allumnai of 2005. He is internationally recognised for his innovative research in E-games. He's worked for Tehelka and Headlines Today as investigative journalist.

पत्रकारों के लिए डेढ़ प्रतिशत मकान आरक्षित

Haryana_govtउज्जैन, 30 जुलाई। हरियाणा सरकार ने आवास बोर्ड में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए डेढ़ प्रतिशत मकान आरक्षित किए हैं। इसके अलावा पत्रकारों के लिए इलाज व मृत्यु आदि के मामलों में सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रूपए की राशि से पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की है। यह जानकारी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष एवं नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने दी है। वे आज उज्जैन में नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय बैठक के प्रथम दिन देश भर से आए पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री राठी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की संस्तुति पर करीब 34 लाख रूपए की सहायता राशि मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए प्रदान की है। हाल ही में गठित मान्यता प्रदाय समिति में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के सर्वाधिक प्रतिनिधित्व देते हुए नौ सदस्यों को शामिल किया है। राष्ट्रीय सचिव संजय राठी ने कहा कि नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स व हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तत्वावधान में दिल्ली में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। संजय राठी ने कहा कि हरियाणा में एचयूजे सर्वाधिक प्रभावी एवं सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। जिसके लगभग 1200 सदस्य हैं तथा प्रत्येक जिले में सक्रिय यूनिट हैं। बैठक मंे यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, महासचिव रासबिहारी, पूर्व अध्यक्ष डाक्टर एनके त्रिखा, राजेंद्र प्रभु, उपाध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, प्रैस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य उपल्ला लक्ष्मण, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक मलिक, हरेश वशिष्ठ, अवतार सिंह, मांगेराम शर्मा, विजय कौशिक आदि मौजूद थे। इस बैठक में 16 प्रदेशों के लगभग 150 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

WORKSHOP FOR TV NEWS, FILMS & DOCUMENTARY MAKING 15 जुलाई से

logo-for-jtn-news-22नई दिल्ली, 11 जुलाई। भारत के जाने मने मीडिया कंपनी में से जर्नलिस्ट टूडे नेटवर्क jtims  में आगामी 15 जुलाई से 15 दिवसीय workshopआयोजित करने जा रहा है। वर्कशॉप का विषय डाक्यूमेंट्री निर्माण की विधा, रखा गया है। जिसमें इस्टीट्यूट के सीईओ श्रीकांत पांडेय, ओ़डियो वीडियो एडिटर शहजाद और विख्यात डाक्यूमेंट्री मेकर अभिजीत के साथ मीडिया जगत की कई जानी मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। इस वर्कशाप के बारे में जानकारी देते हुए जेटीआईएमएस के सीईओ श्रीकांत पांडेय ने बताया कि वर्कशोप में टीवी व प्रिंट मीडिया के भी कई बड़े पत्रकार पहुंचेंगे जो मीडिया स्टूडेंट्स को अलग अलग विधाओं के अपने अनुभव बांटेंगे। उन्होंने बताया की उनका उदेश्य ,मीडिया में आने वाले संभावित मीडिया कर्मियों ,के सामने आने वाले समस्याओ और कार्य की काबिलियत को निखारने के लिय इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है .जिससे विद्याथी मीडिया के आरम्भ और अब तक के सारे आयामों को जाने  और समझे की . किस तरेह भविष्य में खुद को एक जर्नलिस्ट के रूप में प्रतिपादित कर सके.मीडिया के सभी आयामों जैसे प्रिंट मीडिया, टेलीविजन रेडियो, वेब जर्नलिज्म आदि कई माध्यमो में काम करने के तरीके बताएंगे। श्रीकांत पांडेय ने बताया कि वो खुद एक मीडियाकर्मी हैं और जानते हैं कि शुरुआत में मीडिया में प्रवेश के दौरान क्या दिक्कतें आती हैं। इसके लिए उनकी कंपनी इस कार्यशाला को आयोजित कर रहा है ,देश विदेश के मंच पर सम्मानित हस्तियों के साथ-साथ  मीडिया के द्वारा देश हित ,जन हित,के लिए किस तरह से मीडिया ने देश और समाज को प्रभावित किया है.न्यूज़ चेनल किस तरह से कार्य करते है और अगर आप एंकर ,रिपोर्टर,प्रोडूसर और पत्रकार बनना चाहते है ,और आप एक मीडिया के स्टुडेंट है तो आप को किस तरेह से अपने आप को इस फिल्ड के लिय काबिल  बना सकते है और किन किन मुद्दों पर आपको फोकस  करना चाहिए . फिल्म में कम करने की क्या क्या योग्यता होती है और किस किस विभाग में आप अपना कौशल दिखा सकते है.कुल मिला के स्टुडेंट दछता ,कुशलता ,और योग्यता ,किस तरेह बनाये. इन सभी बातों पर इस वर्कशोप में बताया जाएगा। जो स्टूडेंट्स इस वर्कशोप में हिस्सा लेना चाहते हैं। वो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मेल करें  This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it पर