facebooklogo1orkut_icontwitteryoutuberssfeedburner

Wed02222012

Last update05:06:11 PM GMT

Headlines:

HARYANA, PUNJAB, HIMACHAL, J&K

रामबन राजमार्ग बंद होने के कारण फंसे 200 वाहन

jammukashmir-map_1जम्मू : जम्मू-कश्मीर में रात को हुई भारी बारिश के कारण खूनी नल्ला, हिगनी और पंथाल इलाकों में भूस्खलन हुआ। जिसके चलते रामबन जिले के लिए जाने वाले राजमार्ग के रास्ते में तीन जगह हुए ताजे भूस्खलनों के कारण राजमार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह राजमार्ग बाकी देश से कश्मीर को जोड़ने वाला सतह से जुड़ा एकमात्र मार्ग है। 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-कश्मीर राजमार्ग  बुधवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। और पुलिस ने बताया कि राजमार्ग बंद होने के कारण कई जगहों पर लगभग 200 वाहन फंसे हुए हैं। इसी बीच, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को भूस्खलन से प्रभावित हुए राजमार्ग को साफ करने और यातायात को दुरूस्त करने के काम में लगाया गया है।

 

 

 

भविष्य को उज्ज्वल बनाना है,भविष्य रूपी बच्चों को बचाना है : सुमिता सिंह

h2oकरनाल (अनिल लाम्बा) : करनाल की विधायक सुमिता सिहं ने कहा कि यदि हमें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना है तो इसके लिये देश के भविष्य रूपी बच्चों को बचाना होगा। पोलियो हमारे बच्चों के लिए नागवार सिद्ध हो रहा है। हमें चाहिए कि बूथों पर जाकर अपने 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंदे जरूर पिलाएं। वे आज रोटरी क्लब करनाल मिड टाऊन के सौजन्य से स्थानीय अर्जुन गेट स्थित सेवा समिति आश्रम में लगाए गए बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाकर इस अभियान के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हमारा सभी का कर्तव्य है कि हम इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर हर बच्चे को यह दवा पिलवाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर इन्टरनेशनल रोटरी क्लब यू.के. के सदस्यों ने भी छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इन्टरनेशनल रोटरी क्लब यू.के. की 20 सदस्यीय टीम जिले में लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए आई है। इस टीम के ग्रुप लीडर क्लाईव ब्रेड बैन ने बताया कि पोलियो मनुष्य के जीवन को नरक बना देता है, व्यक्ति की खुशी के लिए जरूरी है इस बीमारी को समूल नष्ट किया जा सके, इसके लिए जरूरी है कि 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाकर  अभियान को सफल बनाया जाए। इस अभियान में रोटरी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया इसी कड़ी में करनाल में पिछले तीन सालों से उनकी टीम फरवरी माह में ही लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक करने के लिए आती रही है। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्य एवं प्लस पोलियो अभियान के संयोजक सुभाष नारंग के इस कार्य के लिए सराहना की। वही उपायुक्त करनाल श्रीमती नीलम प्रदीप कासनी ने आज प्रभु कृपा मंडल द्वारा सामान्य अस्पताल में लगाए गए बूथ पर बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की दवाई पिलाई और कहा कि हमें चाहिए अपने 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा की दो बूंदे जरूर पिलाएं। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे अपने बच्चों के साथ-साथ आस-पास के छोटे बच्चों को भी दवा पिलाने के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जायें ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उनको अच्छा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जिले के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों, गैर राजनैतिक संगठनों तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलवाने के लिए प्रेरित करें। इस संदर्भ में करनाल के सिविल सर्जन डाक्टर शिव कुमार ने बताया कि पोलियो अभियान के तहत जिला के सभी गांवों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, र्इंट भटठों इत्यादि स्थानों पर पोलियो बूथ स्थापित कर बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाने क़ी व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त दूर दराज के क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलाने के लिए मोबाईल टीमों का भी गठन किया गया है। उन्होने बताया कि आज जो बच्चे दवा पीने से वंचित जाएंगे उनको पोलियो बचाव की जरूरी खुराक पिलाने के लिए 20 फरवरी  व 21 फरवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य भी किया जायेगा ताकि सुरक्षा चक्र टूटने न पाये। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में जिले के करीब दो लाख बच्चों को पोलियो की दो बूंदे पिलाई जायेगी, इसके लिए 801 बूथ बनाए गए हैं। सेवा समिति आश्रम में रोटरी क्लब करनाल मिड टाऊन के सदस्य नूतन नारंग, के.के.गंभीर, गौरव तुल्ली, दीप रंजन शर्मा, अमित गुप्ता, डाक्टर वी.एस.रैना, संदीप गोयल, एस.एन.सिंगला, सिविल सर्जन डाक्टर शिव कुमार, डा.अश्वनी कुमार तथा सामान्य अस्पताल में प्रभु कृपा मंडल के प्रधान बृज बिहारी सिंगला, सुनील मदान, प्रदीप कुमार, डाक्टर दिनेश गोयल, राजीव गुप्ता, प्रकाश चंद बंसल, सतीश गोयल, जयदेव सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

वंडर वाश ने मार्किट में उतारे बेहतरीन लिक्युड डिटर्जेंट

wonder_wash_26चंडीगढ़,एम आर विक्रमा शर्मा: देश  में अभी तक भी पारम्परिक ढंग से कपड़ों और फर्श सहित वाहनों की धुलाई का प्रचलन है! पर अब विदेशों की भांति पाउडर डिटर्जेंट के बाद लिक्युड डिटर्जेंट का चलन जोरों पर है! और कपड़ों व् वाहनों  की  धुलाई और घर आफिस में फर्शों की सफाई में बेहतरीन लियुक्ड डिटर्जेंट लेकर जाने मने वंडर वाश ने गृहणियों और सर्विस सेंटरों की पहली पसंदद बनने का सुअवसर पाया है! वंडर वाश के मौनेजिंग डायरेक्टर अरविन्द मलिक तो लिक्युड डिटर्जेंट बनाने के व्यवसाय में पिछले २३ वर्षों से सफतला पूर्वक नई खोजों के साथ ग्राहकों की पहली  पसंद बने हुए हैं! आज स्थानीय प्रेस क्लब चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता और लिक्युड डिटर्जेंट प्राडक्ट्स  लॉन्चिंग सेरेमनी के मौके  पर शहर  की उभरती नामचीन  माडल्स  ने दर्जनों  नये   लिक्युड प्राडक्ट्स पत्रकारों की भारी मौजूदगी में पेश किये !वंडर वाश के एम डी अरविन्द मलिक ने इस मौके पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि उनके लियुक्ड डिटर्जेंट में वो सब कैमिकल्स समुचित मात्रा में शामिल है जो ड्राइक्लीन किये हुए वस्त्रों में से भी मैला निकलने में सक्षम हैं और फैब्रिक रंगों को नुकसान भी न पहुंचाएं! अरविन्द मलिक ने बताया कि बेहतरीन लिक्युड डिट्रजेंट्स प्राडक्ट्स क्वालिटी में उम्दापन लिए हुए हैं ! इसी बजह से आज घर घर में उनके लियुक्ड डिटर्जेंट की मांग ने बड़े बड़े माल्स में व्  बड़े घरों में अपनी पैठ बना ली है ! विन्द्रा विन्द हाइजिन प्राडक्ट्स प्र.लिम. हाउस कीपिंग प्राडक्ट्स में अपना सानी नहीं रखती इसके पीछे पेशेवर कैमिकल्स इंजीनियर की वर्षों की मेहनत और अनुभव की देन है ! युटेंसिल केयर,गारमेंट केयर,फ्लोर केयर,होम केयर,कार केयर, प्राडक्ट्स फार टायलेट्स और अनेकों bhu upyogi प्राडक्ट्स वंडर वाश और विन्दार विन्द हाइजिन प्राडक्ट्स की  देन है! आज वंडर वाश के प्राडक्ट्स की विदेशों में उच्च गुणवता के कारण बढती मांग पर सब को फख्र है ! पेशेवर कैमिकल्स enjiniyr अरविन्द मलिक ने बताया कि लियुक्ड डिटर्जेंट शेशे  से लेकर  बड़ी पैकिंग में भी किफायती रेट्स पर उपलब्ध हैं!  कार शैम्पू, टायर ब्लैक और कार फ्रेश,कूल इंजिन कूलेंट आदि वाहनों और एकुँशाइन. रूम फ्रेशनर, ग्लेज़ कूलर frfyum , वंडर शाइन क्लोथ, वंडर शाइन, कार पोलिश, कारपेट शैम्पू,वंडर फर्नीचर पोलिश,हैण्ड शैम्पू,वंडर फ्रेग्फुल एयर फ्रेशनर , यूरीनल  कब्स,ग्लेज़ टायलेट शीत क्लीनर,ग्लास क्लीनर और मल्टी पर्पज क्लीनर हर प्राडक्ट घरेलू जरूरतों को ध्यान में रख क्र बनाये गये हैं और इनकी कोई नकल भी नहीं कर पायेगा क्यों कि इन सब के फार्मूले खुद अरविन्द मलिक  ने अपने व्यवसाय में lmbe  अनुभव से अर्जित किये हैं ! वंडर वाश कम्पनी के युवा डायरेक्टर निशांत मलिक ने बताया कि फ्लोर केयर प्राडक्ट्स में वंडर पाइन(रोज ,लेमन,सिट्रिओडोरा फ्रेग्नेस) व् फ्लोव्र्स,फ्लोर शैम्पू परफेक्ट मार्बल्स क्लीनर,व्हाईट फ्लोर क्लीनर,वंडर शाइन नॉन एसिडिक मल्टी पर्पज क्लीनर और गारमेंट्स केयर प्राडक्ट्स में वूलवेट,ग्लेज़ वाशिंग पाउडर हाई फोअर्मिंग ड्यूल पर्पज ,लो परफार्मिंग फार फ्रंट लोडिंग  मशीन, रीठा पाउडर,जींस वाश, एक्स्ट्रा सोफ्ट एंड फ्ल्फ्फी,फेब्रिक सोफ्टनर,  वंडर व्लीच स्टेन रिमूवर एंड व्हाईटनर व् ब्ल्यू टोन और युटेंसिल केयर प्राडक्ट्स में ग्लेज़ डी, यु क्लीन, लेबोक्लीन,वंडर क्लीन, दिशवार अपनी उम्दा  गुणवत्ता के लिए मार्किट और घरों सहित वर्कशापों और सर्विस स्टेशनों व् हस्पतालों स्कूलों होटलों आदि में सब से ज्यादा उपयोग होने वाले प्राडक्ट्स का दर्जा पा चुके हैं!अरविन्द मलिक ने इक सवाल के जवाब में कहा कि पाउडर डिटर्जेंट के मुकाबले लिक्युड डिटर्जेंट जल्दी घुलनशील और मैल से लड़ने में ज्यादा  शक्तिशाली साबित होता है और धुलाई में कम पानी खर्च होता है ! गृहणी के हाथों को मुलायम बनाये रखने में उनके प्राडक्ट्स देश ही नहीं अपितु दुनिया में भी अव्वल दर्जे के हैं

राज्यों क़ी पुलिस से उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

rtoकरनाल (अनिल लाम्बा) : केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने आज कहा कि देश की पुलिस के सामने आतंकवाद एक बढ़ी चुनौती है और सभी राज्यों की पुलिस को चाहिए कि वे अपने अधिकारिता क्षेत्र को एकतरफ रखते हुए आपस में एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह समस्या हम सब की सांझी है और हमें इसे मिलकर ही समाप्त करना होगा। श्री सिंह हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में आयोजित उप पुलिस अधीक्षकों,निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के दीक्षांत परेड को संबोधित कर रहे थे। इस परेड में बेसिक प्रशिक्षण पूरा करने वाले 23 प्रोबेशनर डीएसपी 18 इंस्पेक्टरों और 157 सब इंस्पेक्टरों ने भाग लिया इनमें 10 डीएसपी 2 इंस्पेक्टर व 14 सब इंस्पेक्टर महिलाएं शामिल थींं। श्री सिंह ने इन युवा पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि समाज में गरीब व पिछड़े विशेष तौर पर महिलाओं एवं बच्चों को सुनने के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने अधिकारी के रूप में अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि जब हम सर्विस के शुरूआती दौर में जन शिकायतें सुनना प्रारम्भ करते हैं तो हमें शुरू-शुरू में कोई दिक्कत नहीं आती। बार-बार शिकायतें सुनते-सुनते हमारी ऊर्जा और सुनने की क्षमता धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। यदि ऐसा है तो एक पुलिस अधिकारी के लिए ये शुभ संकेत नहीं है, इसलिए जरूरी है कि हम अपने अंदर सुनने की वो क्षमता पैदा करें जिसकी अपेक्षा आम समाज हम से करता है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक की मांग पर मधुबन परिसर में खेलों के लिए आधारभूत सरंचना को उन्नत करने के लिए 5 करोड़ रुपये भारत सरकार की ओर से मंजूर किए।इससे पूर्व हरियाणा के पुलिस महानिदेशक रंजीव सिंह दलाल ने समारोह के मुख्य अतिथि श्री आरके सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एवं नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद के निदेशक विकास नारायण राय एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा पुलिस में प्रशिक्षण के दौरान सिपाही से लेकर डीएसपी तक सभी के लिए कम्प्युटर प्रशिक्षण एवं कम्प्युटर से ऑन लाइन परीक्षा अनिवार्य की गई है। इसके अलावा नॉस्कॉम और डीसीएसआई के साथ मिलकर मधुबन अकादमी में प्रशिक्षण के लिए उत्तर भारत की पहली साइबर लैब दो साल पहले आरम्भ की गई थी जिसके बेहतर परिणाम फील्ड में सामने आने लगे हैं। श्री दलाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को कॉस्टेबल आधारित पुलिसिंग की बजाय अधिकारी आधारित पुलिस बनाने के लिए 1500 सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारी नियुक्त कराने का प्रस्ताव हैं। जिनमें से 328 पदों के लिए स्वीकृति सरकार से मिल चुकी है।दीक्षांत परेड समारोह में पास हो रहे प्रशिक्षणार्थियों ने शानदार मार्च पास्ट किया तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी। यह समारोह प्रोबेशनर डीएसपी बैच संख्या 14 तथा प्रोबेशनर इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर बैच संख्या 7 का प्रशिक्षण पूरा होने पर आयोजित किया गया। दोनों बैचों के मार्च पास्ट का नेतृत्व अपने बैच में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रोबेशनर डीएसपी डा हितेश यादव ने किया और अपने बैच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रोबेशनर इंस्पेक्टर गरिमा सैकिंड-इन-कमाण्ड रही।प्रोबेशनर डीएसपी बैच में ओवरऑल पहला स्थान पाने वाले डा हितेश यादव फरीदाबाद, ड्रील तथा आऊटडोर प्रशिक्षण में भी प्रथम रहें, जिन्हें इसके लिए एक लेपटॉप कम्प्युटर, एक विडियो कैमरा, एक डिजिटल कैमरा सहित डीजीपी स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। डीजीपी स्वार्ड ऑफ ऑनर पहली बार दी जा रही है। द्वितीय स्थान पर रहे अजीत सिंह सोनीपत को एक लेपटॉप कम्प्युटर, एक डिजिटल कैमरा, तीसरे स्थान पर रहे जितेंद्र गहलावत मेवात को लेपटॉप कम्प्युटर, इण्डोर प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रीमती पूनम दलाल, पंचकूला को एक लेपटॉप कम्प्युटर तथा प्रशिक्षण के दौरान खेल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहने वाले आदर्शदीप सिंह, भिवानी को वीडियो कैमरा प्रदान किया गया।इसी प्रकार इंस्पेक्टर-सब इंस्पैक्टर बैच में प्रथम स्थान पर रही प्रोबेशनर इंस्पेक्टर गरिमा, रोहतक को लेपटॉप कम्प्युटर, बैच में द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा ड्रील और आऊटडोर में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रोबेशनर इंस्पेक्टर विपिन अहलावत, गुडग़ांव को विडियो कैमरा, मोबाईल फोन, डिजिटल कैमरा, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा इण्डोर प्रशिक्षण में प्रथम रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सत्यवान, फरीदाबाद को विडियो एवं डिजिटल कैमरा तथा खेल गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर वीरभान, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, को डिजिटल कैमरा प्रदान किया गया।आज पास हुए पुलिस अधिकारियों में 23 प्रोबेशनर, उप पुलिस अधीक्षक और 18 प्रोबेशनर इंस्पेक्टर ,157 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टरों ने कर्तव्य निष्ठा और सेवा की शपथ ली। इनमें 10 महिला प्रोबेशनर डीएसपी, 2 महिला प्रोबेशनर इंस्पेक्टर तथा 14 महिला प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर गीता व वीरभान की योग प्रस्तुति तथा दीक्षांत परेड समारोह में महिला रैक्रूट बैच की प्रशिक्षणार्थियों ने शानदार सामूहिक पीटी का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। अकादमी के निदेशक मोहम्मद अकील ने इस अवसर पर आए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर करनाल की उपायुक्त नीलम प्रदीप कासनी,एडीजीपी अनिल डाबरा, एडीजीपी यशपाल सिंघल, एडीजीपी महेंद्र लाल, एडीजीपी लायक राम डबास, एडीजीपी एमएस मान, एडीजीपी बीएस संधु सहित गणमान्य नागरिक, हरियाणा पुलिस के विभिन्न रेंजों व इकाईयों के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, दीक्षांत परेड में भाग ले रहे प्रशिक्षणार्थियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

सरकार क़ी बेरुखी से किसान तंग : चौटाला

रोहतक,(अनिल लाम्बा) : इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने मांग की कि किसानों की फसल की विशेष गिरदावरी की जाए तथा किसानों को हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। आज रोहतक स्थित इनेलो कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि सरकार की बेरुखी से किसान तंग आ चुके हैं। ठण्ड व पाले की बजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इनेलो  द्वारा 21 फरवरी को पांच जिलों मेवात, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व गुडगांवा की विशेष गिरदावरी को लेकर तहसील स्तर पर  प्रदर्शन कर ज्ञापन देगी व सरकार को कुम्भकरणी नींद से उठाने का काम करेगी।उन्होंने पत्रकारो से रूबरू होते हुए कहा कि मौजूदा बजट से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है।सरकार टैक्स रहित बजट पेश करती है तथा बाद में किसानों व्यापारियों व दुकानदारों पर भारी टैक्स लाद देती है।चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इनेलो की सरकार के समय यमुनानगर में यमुना नदी के साथ साथ एक्सप्रैस हाइवे बनाने की योजना पास की थी लेकिन प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते योजना ठण्डे बस्ते में डाल दी गई है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रैस हाइवे के बनने से हरियाणा की हजारों  एकड़ जमीन यमुना नदी में जाने से बच जाती लेकिन सरकार ने एक नई योजना के तहत यमुनानगर से अम्बाला तक एक्सप्रैस हाईवे बनाने की स्कीम तैयार की है  लगता  है पूर्व मंत्री व अम्बाला के विधायक विनोद शर्मा की बेशकीमती जमीन के भाव बढ़ाने के लिए एक्सप्रैस हाईवे का खाका तैयार किया गया है।

किसानों क़ी आवाज़ को विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाएंगे : चौटाला

Chaat12सोनीपत,अनिल लाम्बा: इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर टिकी हुई है, लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार भूमि का अधिग्रहण कर किसानों को भूमिहीन करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कृषि व कृषि योग्य भूमि को बचाने के लिए किसान धरने पर बैठा है, लेकिन आज तक इन किसानों से न तो प्रदेश की सरकार ने और न ही केंद्र सरकार ने यह पूछने तक की जहमत उठाई है कि उन्हें क्या परेशानी है। भूमि बचाओ संघर्ष समिति एवं किसान मजदूर तालमेल कमेटी हरियाणा के बैनर तले पिछले एक वर्ष से चल रहे किसानों के धरने का एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किए गए किसान महासम्मेलन में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान अपने संघर्ष को जारी रखे और धरने पर डटे रहे। जब वे सत्ता में आऐंगे तो किसानों को उनकी अधिग्रहीत भूमि चाहे उस पर इमारतें खड़ी हो जाए या फिर उन पर उद्योग धंधे स्थापित हो जाए,हर हाल में वापस दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सत्ता में आने पर ऐसा कानून पास किया जाएगा कि किसान अपनी जमीन का सर्वेसर्वा होगा। फिर चाहे व अपनी जमीन पर बुआई करे या फिर खुद ही प्लाट काट कर उन्हें बेचे। कोई भी किसान की जमीन का अधिग्रहण न कर पाए, लेकिन किसानों को इसके लिए एकजुटता दिखानी पड़ेगी।उन्होंने किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वे एक किसान होते हुए किसानों के साथ है और किसानों के हक की आवाज को विधानसभा सत्र में भी जोर-शोर से उठाएंगे। किसान महा सम्मेलन की अध्यक्षता किसान मजदूर तालमेल कमेटी हरियाणा अध्यक्ष महावीर सिंह गुलिया ने की।

एम आर ऍफ़ का २०३ वां टायर्स एंड सर्विस फ्रेंचाइज खुला

tayar1पंचकुला/चंडीगढ़, आर के विक्रमा शर्मा: पंचकुला के सेक्टर 11 स्थित ग्रीन टायर जोन में एम आर ऍफ़ का 203 वां टायर्स एंड सर्विस फ्रेंचाइज का उदघाटन एच सी बंसल ने किया। इस  अवसर पर बोलते हुए बंसल ने पत्रकारों को बताया कि एम आर ऍफ़ टायर्स एंड सर्विस सेंटर में आधुनिक मशीनों के साथ लेटेस्ट स्टायल और डिजाइनों वाली मशीनों पर टायर बेलेंसिंग और एलाइनमेंट पुरी तरह वाता अनुकूलित शो रूम में बड़े किफायती दामों पर उपलब्ध करवाई जायेंगी! यहाँ ग्राहकों को आटोमेटिक टायर फिटमेंट सुविधा भी मिलेगी। जोन में सभी तकनीकी कर्मचारी चेन्नई स्थित एम आर ऍफ़ के देश के इकलौते टायर ड्रोम से ट्रेंड हैं। उपभोगताओं कि चिर लम्बित मांग जेड वी टी एस रेडिय्ल्स भी पुरी की जायेगी।