लंदन: अफ्गानिस्तान के बरगम एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों द्दारा पवित्र कुरान के साथकिए गए “अनुचित सलूक को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा की अगुवाई में अमेरिका ने अफ्गानिस्तान की जनता से माफी मांगी और कहा जो कुछ भी हुआ, उसकी कडे शब्दों में निंदा करते हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे.कार्नी ने संवाददाताओं से कहा, कि अमेरिकी सेना बिना किसी अपवाद के अफगानिस्तान के लोगों के धार्मिक कार्यो का सम्मान करती है। अफगानिस्तान में अमेरिका के नाटो कमांडर जनरल जॉन आर एलेन ने इस घटना की जांच की घोषणा की हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कुरान जलाने की घटना की निंदा की है। आप को बता दें की कुरान की प्रतियां कूड़े के ढेर में मिली थीं। नाटो ने सोमवार की रात इस कचड़े के ढेर को एक गाड़ी से अमेरिकी ठिकाने पर भेजा था, जहां एक गड्ढ़े में इसे जला दिया गया। तालिबान ने कहा है कि इस घटना से दुनिया के एक अरब मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिस पर अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा की वह एलेन के जांच शुरू करने के निर्णय का समर्थन करते हैं।उन्होंने कहा कि मैं जांच के अंतिम परिणामों की सावधानी से समीक्षा करूंगा ताकी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा सकें।


Bahrain International Airshow, which was concluded recently, proved that Bahrain is entering strongly into the world of international exhibitions specially these related to the aviation industry and related industries which amounts of revenues over 600 billion dollar annually.
तेहरान: ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के सामने रखने के बाद कुटनीतिक चाल चलते हुए बातचीत की पेशकश की है। बुधवार को ही ईरान ने अमेरिका समेत यूरोपियन यूनियन के देशों को तल्ख तेवर दिखाएं थे। अब उसनें बातचीत की पेशकश की है। ईरान के सबसे बड़े परमाणु वार्ताकार ने यूरोपियन यूनियन के की विदेश नीति के प्रमुख से कहा है कि तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ताकतवर देशों के साथ फिर से बातचीत शुरु करना चाहता है, लेकिन ज़्यादातर पश्चिमी देशों का मानना है कि बातचीत की बात करके तेहरान कुछ समय चाहता है। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने परमाणु रियक्टर में न्यूक्लियर ईधन रॉड डालने के बाद अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों पर परमाणु तकनीक पर एकाधिकार जमाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि अमेरिका और यूरोपिय देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। अहमदीनेजाद ने अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों को घमंडी ताकतें बताते हुए उन्हें सबक सिखाने की बात कही थी। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि परमाणू का मतलब सिर्फ बम ही नहीं होता है। ईरान अपनी उर्जा ज़रुरतों को पूरा करने के लिए परमाणू कार्यक्रम पर आगे बढ़ रहा है औऱ उसे अब रोका नहीं जा सकता है।
कोमायागुआ:होंडुरास की एक जेल में भीषण आग लगने से 350 से अधिक कैदियों की मौत हो गई।सूत्रों के मुताबिक मरने वाले कैदियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। बचाव दलों के कर्मचारियों के अनुसार जेल की कोठरियों में बंदियों के जले हुए शव मिल रहे हैं।जीवित बचे व्यतियो के अनुसार, बुधवार को आग लगने के कारण उठे धुएं और लपटों की वजह से कैदियों का दम घुटने लगा और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। कुछ कैदियों की बेड़ियां कोठरियों की सलाखों से बंधी होने की वजह से वह भाग भी नहीं सके। जेल में लगी इस आग को दशक की सर्वाधिक भीषण घटनाओं में से एक माना जा रहा है।सुरक्षा मंत्री पोम्पेयो बोनिला ने कहा 'अनुमान है कि 350 से अधिक कैदी मरे हैं। हम यह संख्या अधिक होने से इंकार नहीं कर सकते। फिलहाल जाच की जा रही है। आग बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बज कर 50 मिनट के आसपास लगी और इस पर काबू पाने में तीन घटे से भी अधिक समय लगा। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पहले उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। लेकिन बाद में उन्होंने आशका जताई कि शायद कुछ कैदियों ने जानबूझकर आग लगाई होगी।