facebooklogo1orkut_icontwitteryoutuberssfeedburner

Wed02222012

Last update05:06:11 PM GMT

Headlines:

National News

Manama, Capital of Arab Culture

Deputized_by_His_Majesty_King_Hamad_bin_Isa_Al_Khalifa_His_Royal_Highness_Prince_Salman_bin_Hamad_Al_Khalifa_Crown_Prince_Deputy_Supreme_ComDeputized by His Majesty King Hamad bin Isa Al Khalifa, His Royal Highness Prince Salman bin Hamad Al Khalifa Crown Prince, Deputy Supreme Commander blessed the official grand opening of "Manama, Capital of Arab Culture 2012". HRH expressed his pride indicating that it is an honour for the Kingdom of Bahrain which in turn reflects its cultural and historical, and modern presence of the people of Bahrain over the centuries. He also wished that this day is a day of happiness for all.

HRH expressed his thanks and appreciation on the participation of Royal Highnesses, dignitaries and officials from GCC and Arab countries in this celebration.

HRH also extended his thanks and appreciation to the Minister of Culture Shaikha Mai bint Mohammed Al Khalifa and all ministry employees on their noble efforts in celebrating Manama as the Capital of Arab Culture this year expressing with that his admiration for the outstanding artistic performance that projected the Bahraini heritage and the spirit of clinging on to hope in making Bahrain the pearl of the Gulf.

HRH thanked international establishments and organizations along with civic society establishments that had supported the success of this performance.

Meanwhile, the show that is the official opening ceremony of "Manama, Capital of Arab Culture 2012" included a modern performance entitled "Path of Pearls" that projects heritage and historical images in a modern way with a celebrative spirit.

On this occasion, Shaikha Mai extended her thanks and appreciation for the support and patronage of His Majesty King Hamad bin Isa Al Khalifa for the official opening of Manama, Capital of Arab Culture 2012" and for the attendance of HRH Prince Salman and the continued support of the leadership for efforts exerted towards revitalizing culture and heritage.

She also affirmed the importance of this event in reflecting the modern reality Bahrain enjoys and embedding with it the spirit of love and peace through culture and art that is considered a joint language among all.

Shaikha Mai also highlighted the great efforts exerted both on regional and international level to promote Manama as the Capital of Arab Culture.
 

 

प्रियंका गांधी के फैशन स्टाइल की कायल हुईं दीया

priyanka-gandhi_1329323740अभिनेत्री दीया मिर्जा गांधी-नेहरू परिवार की बेटी प्रियंका गांधी की स्टाइल और उनके लुक पर फिदा हो गई हैं.

उनका कहना है कि प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस से काफी प्रभावित हुई हैं.

'विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक' (डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) के पहले दिन दीया ने कहा, "प्रियंका गांधी अधिकतर समय अपने अंदाज में रहती हैं. उनका स्टाइल बहुत आसान व सहज है. मुझे उनकी यही बात सबसे ज्यादा पसंद है और मैं समझती हूं कि यह अपने आप में एक फैशन हैं."

दीया यहां डिजाइनर जोड़ी 'शांतनु एंड निखिल्स शो' में अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थी.

दीया मिर्जा ने कहा, ‘‘जो चीज मुझे उनके बारे में अच्छी लगती है, वह यह है कि प्रियंका पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज और सादगी से रहती हैं. यह उनका फैशन स्टेटमेंट है.’’

वैसे जब से 30 वर्षीय दीया के रिश्ते फिल्म निर्माता साहिल सांगा के साथ सार्वजनिक हुए हैं, तभी से वह शादी को लेकर सवालों से घिरी हुई हैं. लेकिन उनकी मानें तो अभी उनकी जल्द शादी करने की कोई इच्छा नहीं है.

उनका कहना है, "हमारी शादी को लेकर काफी सारे कयास लगाए जा रहे हैं. मैंने हमेशा कहा है कि मैं एक प्रतिबद्ध रिश्ते में हूं लेकिन अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं."

सर्वोच्च न्यायालय में बताया, समलैंगिक संबंध अप्राकृतिक

gay_2306नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय को बुधवार को बताया गया कि समलैंगिक सम्बंध अप्राकृतिक है और आदेश की प्रकृति के खिलाफ है जैसा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 के तहत दिया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के दो जुलाई 2009 के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अमरेंद्र सरन ने न्यायालय के समक्ष अपनी दलील रखी।

उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में धारा-377 जो वयस्कों में सहमति से समलैंगिक सम्बंध बनाने को अपराध मानती है, उसे सही ठहराया है। धारा-377 मानती है कि ऐसे सम्बंध मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन हैं। न्यायमूर्ति जी एस सिंघवी और न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की खंडपीठ को बताया गया कि आईपीसी की धारा-377 में आदेश की प्रकृति का जैसा उल्लेख किया गया है, उसने खास और पारम्परिक अर्थ ग्रहण कर लिया है। न्यायालय मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को करेगा।

 

प्रतिदिन 24 फीसदी बच्चे रह जाते हैं भूखे

bhukhebacheभारत एक आर्थिक महाशक्ति भले ही बनने जा रहा हो, लेकिन एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘सेव द चिल्ड्रन’ के एक सर्वेक्षण के मुताबिक यहां छह वर्ष तक के करीब एक चौथाई बच्चे रोज भूखे रह जाते हैं।

एनजीओ के जारी सर्वेक्षण के मुताबिक देश के करीब 30 फीसदी परिवारों को बढ़ती महंगाई के कारण अपने भोजन में कटौती करनी पड़ रही है, जबकि करीब 25 फीसदी बच्चे रोज भूखे रह जाते हैं। ‘सेव द चिल्ड्रन’ नामक संस्था ने खाद्य महंगाई और खान-पान की आदतों पर इसके असर पर पांच देशों में सर्वेक्षण किया।

एनजीओ के सीईओ जैसमिन ह्विटब्रेड ने कहा, ‘यह अचम्भित करने वाला है कि अभिभावक कह रहे हैं कि ऊंची कीमत के कारण वह बच्चे के लिए भोज्य पदार्थ नहीं खरीद पाते हैं। यह बच्चे के लिए खतरनाक है, क्योंकि कुपोषण बच्चों के लिए जानलेवा है।’

सर्वेक्षण दिसम्बर और जनवरी में नाइजीरिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, पेरू और भारत में किया गया। इसमें गांव और शहरों के 1000 से अधिक लोगों से बात की गई। उन्होंने कहा, ‘इन पांच देशों को चुनने का कारण यह है कि यहां दुनिया के आधे से अधिक कुपोषित बच्चे रहते हैं।’

भारतीय लोगों में 66 फीसदी ने कहा कि 2011 में खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि एक बड़ी चिंता रही, जबकि 17 फीसदी ने कहा कि उनके बच्चे स्कूल छोड़ कर काम पर गए, ताकि भोज्य पदार्थों की कीमत का भुगतान हो सके। देश में खाद्यान्नों की कीमत हाल में घटी है, लेकिन सब्जी, दूध, अंडे, मांस की कीमत काफी बढ़ गई है।

सर्वेक्षण के मुताबिक हर साल देश में पांच वर्ष तक के 17.2 लाख बच्चों की मौत हो जाती है। इनमें से आधे से अधिक की मौत जन्म के बाद पहले ही महीने में हो जाती है। दुनिया के 187 देशों के मानव विकास सूचकांक में भारत को 134वां स्थान हासिल है। मातृत्व के लिए बेहतर 78 देशों में भारत को 73वां स्थान हासिल है। वैश्विक भूख सूचकांक के 81 देशों में भारत को 67वां स्थान हासिल है

सेंसेक्स में उछाल, सेंसेक्स 313 अंक चढ़ा

29_share_logo201निवेशकों के चेहरे खिल गयें हैं क्योकी सेंसेक्स में उछाल दर्ज की गई है। दोपहर 12:35 बजे, सेंसेक्स 313 अंक चढ़कर 18161 और निफ्टी 100 अंक चढ़कर 5516 के स्तर पर हैं। निवेशकों के जोश में कमी नहीं आई है और बाजार 1.75 फीसदी मजबूत हैं। ऑटो और रियल्टी शेयरों में 4 फीसदी की तेजी है। पावर, मेटल, आईटी, तकनीकी, हेल्थकेयर और सरकारी कंपनियों के शेयरों में 2-1 फीसदी की मजबूती है। एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसदी चढ़े हैं। ऑयल एंड गैस शेयर फिसले हैं। टाटा मोटर्स 7.5 फीसदी चढ़ा है। एलएंडटी, एमएंडएम, डीएलएफ, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, गेल, बीएचईएल, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक 4-2 फीसदी तेज हैं। निफ्टी शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1 फीसदी, एचयूएल 0.5 फीसदी और केर्न इंडिया 0.25 फीसदी कमजोर हैं। मिडकैप शेयरों में तेजी बढ़कर 2 फीसदी हो गई है। मिडकैप शेयरों में वोल्टास, स्टरलाइट टेक, प्रिज्म सीमेंट 19-8 फीसदी चढ़े हैं।

आज से पहचान पत्र के साथ करे एसी कोच में यात्रा

axxआज से एसी कोच के यात्रीयो को यात्रा के दौरान पहचान पत्र  लेकर चलना जरुरी होगा ,पहचान पत्र के न होने पर रेलवे ऐसे यात्रियों को बेटिकट मानेगी साथ ही यात्रियों को जुर्माना भी देना पड़ेगा।ज्ञात हो दलालों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इसके तहत ट्रेनों के एसी-1, 2 व 3 के अलावा एसी चेयरकार तथा एक्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना पहचान पत्र अपने साथ लेकर चलना होगा। रेलवे बोर्ड ने नौ मान्य आईडी प्रूफ मतदाता परिचय-पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी सीरियल नंबर लिखा पहचान-पत्र, मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज द्वारा उनके विद्यार्थियों को दिए गए फोटो युक्त पहचान-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंकों की फोटो युक्त पास बुक, बैंकों द्वारा जारी किए गए लेमिनेटेड फोटो युक्त क्रेडिट कार्ड है।

'वीना मलिक ने किया आईएसआई की जासूस होने से इंकार'

veena_sdgmalikनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से कहा कि पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने इस बात से इंकार किया है कि वह अपने देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूस के तौर पर कार्य कर रही हैं।

पुलिस ने यह बयान तब दिया, जब अदालत ने एक शिकायत पर उसे कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। शिकायत में वीना मलिक पर भारत में जासूसी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है

महानगर दंडाधिकारी पूर्वा सरीन ने पुलिस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए इस मामले पर बहस की तारीख दो मार्च तय कर दी। दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर में स्थित एक मस्जिद के इमाम महीदुल हसन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर अपने बदन पर 'आईएसआई' लिखा टैटू वाली तस्वीर छपने के बाद से वीना आईएसआई के लिए काम कर रही है।

हसन के अधिवक्ता ने अदालत से मुंबई में रह रही पाकिस्तानी अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अपील की। शिकायत में कहा गया है कि वीना के बदन पर बना टैटू इस बात का संकेत है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी कर रही है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

उधर, वीना का दावा है कि पत्रिका के मुखपृष्ठ पर छपी उनकी तस्वीर के साथ तकनीकी रूप से छेड़छाड़ की गई है। शिकायत में पत्रिका के नाम का जिक्र भी किया गया है और इस मामले में पत्रिका के मालिक को वादी बनाया गया है

 

कीमत बढ़ने से वेलेंटाइन हीरे की बिक्री कम

necklace-set_250x250आभूषण उद्योग का मानना है कि कैरेट की माप में इस बार हीरे की बिक्री पिछली बार वेलेंटाइन सप्ताह की तुलना में कम या लगभग बराबर रहेगी.

टाटा समूह के आभूषण ब्रांड तनिष्क के उपाध्यक्ष (रीटेल) संदीप कुल्हाली ने बेंगलुरू से फोन पर बताया, "हीरे के गहने की बिक्री जनवरी 2012 में दिसम्बर 2011 की तुलना में अधिक रही है. लेकिन जहां तक पूरे उद्योग जगत का सवाल है वेलेंटाइन दिवस से पहले इस बार बिक्री कम रहेगी, क्योंकि पिछले वेलेंटाइन दिवस की तुलना में कीमत 80 से 100 फीसदी तक बढ़ गई है."

कुल्हाली ने कहा कि बिक्री पिछली बार की तुलना में कम रहेगी, लेकिन मूल्य के मामले में बिक्री इस बार 15 से 20 फीसदी अधिक रहेगी.

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी से पहले बिक्री कुछ बढ़ी है. उसके बाद हीरे की बिक्री फिर से स्थिर हो जाएगी.

कोलकाता के सावनसुख ज्वैलर्स ने कहा कि इस बार वेलेंटाइन दिवस के मौके पर मात्रा के मामले में हीरे की बिक्री कम रहेगी. कम्पनी के प्रबंधन निदेशक सिद्धार्थ सावनसुख ने कहा, "लेकिन निराश नहीं हैं, क्योंकि मूल्य के मामले में बिक्री बढ़ेगी, क्योंकि हीरे का मूल्य बढ़ा है."

सावनसुख ने कहा कि लोग अब सोने की जगह हीरे को तरजीह देने लगे हैं, क्योंकि इससे बना आभूषण पारम्परिक गहनों की तुलना में हल्का होता है.

शादीशुदा जिंदगी में ऐसे लगाए रोमांस का तड़का

Husband-Wife-Love-Marriage-500नई दिल्ली। अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी से रोमांस गायब हो गया है, तो आप इस वैलेंटाइन डे पर विशेषज्ञों के सुझावों से अपने वैवाहिक जीवन में फिर से रंग भर सकते हैं। ऐसे सुझावों में योजना बनाना, समय का प्रबंधन करना और एक दूसरे को सरप्राइज देना शामिल हो सकता है।

टीवी अभिनेता पवन शंकर को युक्ति से शादी किए आठ वर्ष से भी ज्यादा हो चुके हैं और वह मानते है बच्चों के बाद जीवन की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में रोमांस को जिंदा रखना दम्पति की जिम्मेदारी होती है।


शंकर ने बताया, "90 प्रतिशत महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर से रोमांस लाने की कोशिश करती हैं जबकि पुरूषों में 10 प्रतिशत ही ऐसा करते हैं। यह इसलिए है क्योंकि पुरूष अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते। अगर पति-पत्नी में मानसिक स्तर पर तालमेल है, तो शादी एक आनंद है।"

उनके यह विचार उनके नए धारावाहिक ‘क्या हुआ तेरा वादा’ से मिलते-जुलते हैं। धारावाहिक एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है, जिसके तीन बच्चे हैं और वह किस तरह से अपने वैवाहिक जीवन में दोबारा से रोमांस भरते हैं।

वित्तीय मुद्दें और माता-पिता का हस्तक्षेप भी कई बार रोमांस को खत्म कर देता है। तलाक से जुड़े मामलों की विशेषज्ञ वकील शिक्षा कुशवाहा मानती हैं कि इन सब बातों को टाला जा सकता है। बशर्ते कि पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समर्पित कुछ समय बिताए और सच्चाई को स्वीकार करते समय ईमानदार रहें।

"सामंजस्य की कमी, वित्तीय मुद्दे, माता-पिता का हस्तक्षेप और अन्य वैवाहिक मसले मुख्य मुद्दे हैं लेकिन दम्पति कुछ चीजों पर ध्यान दें तो इन्हें टाला जा सकता है।"


वैसे इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि प्रेम विवाह में ऐसी परिस्थितियां नहीं आती हैं।

दस वर्षो के प्रेम सम्बंध के बाद विवाह करने वाली एक युवा पेशेवर वेता रत्रा ने बताया, "शादी के बाद जोड़ों को ज्यादा समय मिलता है लेकिन वह इसे एक एक दूसरे की गलतियां निकालने में बर्बाद कर देते हैं।"

 

वैलेंटाइन के लिए आठ बेस्ट गिफ्ट्स

valentines-day-couple-photo-wallpaperएक खूबसूरत गिफ्ट किसी भी मौके को यादगार बना देता है और अगर यह मौका वैलेंटाइन डे हो, तो फिर इसका चयन बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है। इस खास दिन पर अपनी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दिया जाए, इसे लेकर काफी उलझन रहती है। हम यहां लड़के और लड़कियों के लिए वे टॉप-8 गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं, जो डिमांड में हैं। इनमें वैरायटी भी काफी मौजूद हैं। .. तो देर किस बात की इनमें से चुनिए अपने खास के लिए पसंदीदा गिफ्ट।

गर्ल्स
- ज्वैलरी- ज्वैलरी को लड़कियों का पैशन माना जाता है। वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर ब्रेसलेट, पेंडेंट, ईयरिंग्स सभी हार्ट शेप में अवेलेबल हैं। आर्टिफिशियल से लेकर सिल्वर और गोल्ड ज्वेलरी भी अवेलेबल हैं।
रेंज- 6000 से डिमांड के मुताबिक। 

- ट्विंस कॉफी मग- ट्विंस मग भी डिमांड में हैं। इनमें लड़के और लड़की दोनों के लिए एक ही मग में बीच में पार्टीशन है।
रेंज- 350 से 500 रुपए।

- साफ्ट टॉयज- लड़कियों का सबसे फेवरेट गिफ्ट सॉफ्ट टॉयज है। वैलेंटाइंस डे के लिए म्यूजिकल टॉयज जिनमें टेडी, हार्ट शेप पिलो मार्केट में हैं। 
रेंज- 79 से पांच हजार रुपए। 

- ज्वैलरी बैग- लड़कियों के लिए मल्टीपर्पस ज्वैलरी बैग्स की बड़ी रेंज मार्केट में आई है। डिफरेंट डिजाइंस में उपलब्ध ये बैग ऊपर से शो पीस नजर आते हैं। इनकी कई डिजाइंस मार्केट में मौजूद हैं। 
रेंज- 999 से 12000 रुपए। 

- चॉकलेट- ज्वेलरी और सॉफ्ट टॉयज की तरह लड़कियों को चॉकलेट भी काफी पसंद होती है। वैलेंटाइन डे के लिए डिजाइंस खास हार्ट शेप चॉकलेट बहुत डिमांड में है। 
रेंज- 350 से 1200 रुपए। 

- पिलो- हार्ट शेप पिलो रेड, पिंक और ब्राइट येलो कलर में मौजूद हैं। इसे सिंगल या किसी दूसरे गिफ्ट के साथ भी दिया जा सकता है।
रेंज- 300 से दो हजार रुपए।

- शो पीस- ब्लैक, व्हाइट और कंट्रास्ट कलर में डांसिंग कपल्स लड़कियों को बहुत पसंद 
आ रहे हैं। 
रेंज- 500 से 1500 रुपए।

- फोटोफ्रेम- लड़कियों के लिए वैलेंटाइन डे पर स्पेशल फोटोफ्रेम्स आई हैं जिसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए फ्लॉवर्स और हार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
रेंज- 300 से 2500 रुपए।

ब्वॉयज
- मोबाइल : यह ऐसा गिफ्ट है जिसके पीछे लड़के दीवाने रहते हैं। मोबाइल के शानदार फीचर्स, उसका लुक और यूटिलिटी उसे बेस्ट यूजफुल और फेवरेट गिफ्ट बना देते हैं। इसमें एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल्स पहली पसंद हैं।
मिडिल रेंज : 2 हजार से 5 हजार रुपए
हाई रेंज : 5 हजार से 35 हजार रुपए। इनमें टैब्लाइड फोन, आईफोन शामिल हैं।

- कॉफी मग- कॉफी मग इस समय काफी डिमांड में है। इन पर आप अपने मैसेजेस या फोटो लगाकर गिफ्ट कर सकती हैं। स्पोर्टी और लव मैसेजेज वाले मग पसंद किए जा रहे हैं। रेंज- 175 से 500 रुपए।

- वॉलेट- वैलेंटाइंस डे पर लड़कों के लिए स्पेशल ‘वी’ शेप वॉलेट मार्केट में हैं। ब्लैक और ब्राउन कलर में अवेलेबल हैं। रेंज : 500 से 1700 रुपए।

कंपलीट गिफ्ट पैक- लड़कों के लिए कंपलीट गिफ्ट पैक भी डिजाइन किए गए हैं, जिसमें वॉलेट, की चेन, लाइटर की कंपलीट रेंज है। रेंज : 500 से तीन हजार रुपए।

- पैन- लड़कों को डिफरेंट ब्रांड के पैन का शौक होता है। इनमें स्टील बॉडी से लेकर खास वैलेंटाइन लुक वाले गोल्डन और डायमंड लगे पैन भी अवेलेबल हैं। रेंज- 99 से २0 हजार रु.।

- वॉच- लड़कों के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट वॉच है। स्पोर्टी और टफ लुक वाली वॉचेज की कई वैरायटीज उनकी स्टाइल चेंज कर देगी। रेंज- 599 से 15 हजार रुपए।

- स्क्रेप बुक- लड़कों को स्क्रेप बुक्स में लिखे हुए मैसेजेज और फोटोज देखना अच्छा लगता है। गर्ल फ्रैंड उसमें अपने फोटो और खुशनुमा मैसेज लिखकर गिफ्ट कर सकती हैं। रेंज- 499 से एक हजार रुपए।

- की-चेन- बाइक या कार की चाबी लगाने के लिए अट्रैक्टिव की-चेन गिफ्ट की जा सकती है। लड़कों के लिए स्पेशली मैटलिक की-चेन आ रही हैं, जो रफ एंड टफ होने के साथ ही डिफरेंट टूल्स के साथ उपलब्ध हैं।
रेंज- 40 से एक हजार रुपए।

साभार-दैनिक भास्कर

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट, गिलानी पर चलेगा केस

Syed-Yousaf-Raza-Gilani2220202इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी को अदालत की अवमानना के मामले में झटका लगा है। उन पर कोर्ट की अवमानना का केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ अवमानना मामले में चार्जशीट दाखिल किया गया है। पाकिस्तानी एटार्नी जनरल प्रधानमंत्री के खिलाफ मुकदमा लड़ेगें। दो पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर प्रधानमंत्री पर आरोप तय किया गया है। यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो वे अगले पांच साल तक चुनाव नही लड़ सकेगें। हालांकी प्रधानमंत्री ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उन्होने कहा है कि मैं बेकसूर हूँ। उनके वकील एतजाज एहसान ने कोर्ट से 24 फरवरी तक का वक्त मांगा जिस पर सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच ने प्रधानमंत्री को 27 फरवरी तक का वक्त जवाब के लिए दिया है। इस केस में अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। प्रधानमंत्री ने दलील दी है कि राष्ट्रपति को संविधान से छूट मिली है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को बचा रहे हैं।

कश्मीर का हिस्सा चीन को देगा पाक!

gilgitपकिस्तान चीन के साथ अपने रिश्तो को मज़बूत करने में लगा है तब ही तो  उसने कश्मीर के विवादास्पद गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र को 50 साल के लिए चीन को लीज पर देने पर विचार कर रहा है।यह दावा हैं अमेरिका के प्रतिष्ठित थिंक टैंक मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट का।रिपोर्ट में ऐसा गिलगिट बाल्टिस्तान के उर्दू अखबार में प्रकाशित खबरों के आधार पर कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गिलगिट बाल्टिस्तान के लिए पाक-चीन सामरिक कार्यक्रम का यह फैसला संभवत: इस साल जनवरी में सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी की चीन यात्रा के दौरान लिया गया।उर्दू अखबार 'रोजनामा बंग-ए-सहर' में प्रकाशित खबर में कहा, पाकिस्तान में बिगड़ते हालात और अमेरिका से तनावपूर्ण रिश्तों के चलते गिलगिट बाल्टिस्तान को 50 सालों के लिए चीन को लीज पर देने पर विचार शुरू हो गया है। यह अखबार गिलगिट बाल्टिस्तान में 13 दिसंबर को वितरित हुआ था।अखबार के अनुसार चीन के एक थिंक टैंक ने भी इस कदम को हरी झंडी दे दी है। चीन और पाकिस्तान के थिंक टैंकों ने गिलगिट बाल्टिस्तान को चीन को लीज पर देने पर विचार शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

वेलेंटाइन गिफ्ट्स की भरमार

valentines_day_giftsनई दिल्ली... वेलेन्टाइन डे 14 फरवरी के लिए शहर के बाजारों में आकर्षक गिफ्ट नजर आने लगे हैं। आर्चीज गैलरी और दूसरी दुकानों पर भी वेलेन्टाइन गिफ्ट सज गए हैं, वहीं फुटपाथों पर लगने वाली सॉफ्ट टॉयज की दुकानों पर भी वेलेन्टाइन गिफ्ट की खरीददारी युवाओं ने शुरू कर दी है। वेलेंटाइन डे पर सभी रिश्तों के लिए आकर्षक गिफ्ट मिल रहे हैं। जिसमें माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नि व दोस्त सभी के लिए एक से बढ़कर एक गिफ्ट उपलब्ध हैं।

चॉकलेट
ग्रीटिंग
सॉफ्ट टॉयज

डायरी


महंगी होगी चाय की प्याली

halo-girl-tea-bigआपूर्ति में कमी, चाय बगानों के श्रमिकों के पगार बढ़ने और लागत खर्च में वृद्धि के चलते चाय की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है.

उद्योग जगत के एक सूत्र के मुताबिक इस साल देश में खुदरा सीटीसी (क्रश-टीयर-कर्ल) चाय की कीमत प्रति किलो 10 रुपये तक बढ़ सकती है.

चाय कम्पनी गुडरिक समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अरुण एन. सिंह ने कहा, "अच्छी गुणवत्ता वाली सीटीसी चाय की आपूर्ति अभी कम है. इसलिए इस वेरायटी की चाय की कीमत अधिक रहेगी. इससे घरेलू खुदरा बाजार में सीटीसी चाय की कीमत बढ़ जाएगी."

सिंह ने कहा, "दिसम्बर 2011 में सीटीसी की नीलामी 170 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो के बीच हुई थी. इस बार यह 10 से 15 रुपये प्रति किलो अधिक रह सकती है."

सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में श्रमिकों की मजदूरी में संशोधन करने से प्रति किलो चाय छह से आठ रुपये तक महंगी हो जाएगी.

सिंह ने कहा कि चाय उत्पादन में लागत खर्च भी बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि चाय नीलामी मूल्य बढ़ने, श्रमिकों का पगार बढ़ने और लागत खर्च बढ़ने के कारण प्रति किलो चाय 10 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो सकती है.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के पहाड़ी क्षेत्र डुअर्स में 153 चाय बागान हैं और इसके अलावा तराई इलाके में 42 बागान हैं. इन सभी को मिलाकर राज्य में सालाना 23 करोड़ किलो चाय का उत्पादन होता है.

भारतीय चाय एसोसिएसन के अध्यक्ष सी.एस.बेदी ने कहा कि आपूर्ति में कमी की वजह से चाय के दाम प्रति किलो 10 रुपये बढ़ने की संभावना है.

दुनिया की सबसे बड़ी चाय उत्पादक कंपनी मैकलियोड रसेल इंडिया लि. के मुख्य वित्त अधिकारी कमल बहेती ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों से चाय उत्पादन स्थिर है जबकि मांग में करीब तीन फीसदी का इजाफा हुआ है जिसकी वजह से आपूर्ति का अभाव बना हुआ है.

देश में वर्ष 2011 में चाय का कुल उत्पादन 99 करोड़ किलो होने का अनुमान है

जरा बचके! दिख सकती हैं फेसबुक से डिलीट की गई फोटो

Facebookलंदन। आपको यह जानकर झटका लग सकता है कि आपने अपनी जिन फोटोग्राफ्स को कल अपने फेसबुक एकाउंट से हटा दिया था वे अब भी इंटरनेट की दुनिया में उपलब्ध हैं।

फोटोग्राफ्स को हटाने के बाद भी वे इंटरनेट की दुनिया से गायब नहीं होते बल्कि उन्हें कोई भी आसानी से देख सकता है। समचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक फेसबुक से सम्बद्ध कम्पनी ने स्वीकार किया है कि उसकी प्रणाली में तस्वीरें हमेशा एक उचित अवधि में नहीं हटाई जाती हैं

सामान्यतौर पर साइट को देखने पर आपको लगेगा की उससे आपकी फोटोग्राफ्स हट गई हैं लेकिन तस्वीरों के सीधे यूआरएल लिंक के जरिए इन्हें देखा जा सकता है। इसका मतलब है कि यदि उदाहरण के तौर पर ईमेल के जरिए कोई तस्वीर भेजी जाए तो वह इंटरनेट पर रहती है और उसे कोई भी देख सकता है।

उत्तर भारत में फिर लौटी ठंड

winter-नयी दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। समूचे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान काफी गिर गया है । 

दिल्ली में आज सुबह तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। पिछले पांच साल में फरवरी में बुधवार की रात सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 2007 में फरवरी माह में दिल्ली का तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तर भारत के राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही है हालांकि दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा है।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से हो रही बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शिमला, कुल्लू और मंडी समेत कई जिलों में बर्फबारी से जनजीवन ठहर गया है। यही हाल उत्तराखंड के कई जिलों का भी है। उत्तरकाशी में बर्फबारी से गंगोत्री घाटी के करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है।

उधर, मुंबई में भी ठंड एक बार फिर से लौट आई है। रात में मुबंई के सांताक्रूज उपनगर में पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री तक पंहुच गया। मुबंई वालों को कहना कि राज्य में कभी इतनी ठंड पड़ती नहीं है इस बार पहला मौका है जब यहां इतनी ठंड पड़ रही है

विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पकड़े गए दो मंत्री

karnataka_49311_fबेंगलुरू ! कर्नाटक के सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सवदी को मंगलवार को विधानसभा में अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखते हुए पाया गया। इस घटना से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को काफी शर्मिदगी का सामना करना पड़ा है। कन्नड़ टेलीविजन चैनलों पर दिखाया गया कि विधानसभा में जब उत्तरी कर्नाटक में हाल ही में एक हिंदू समर्थक समूह द्वारा कथित रूप से पाकिस्तानी राष्ट्रध्वज के फहराने पर चर्चा हो रही थी, उस समय सवदी अपने बगल में बैठे महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सी.सी. पाटील के साथ मोबाइल पर अश्लील सामग्री देख रहे थे।
बाद में दोनों मंत्रियों ने मामले में अपने एक और साथी पर्यावरण एवं बंदरगाह मंत्री जे. कृष्णा पालेमर को भी शामिल कर लिया। सवदी और पाटील ने कहा कि मोबाइल फोन पालेमर का है।
सवदी और पाटील ने दावा किया कि मोबाइल में अश्लील सामग्री नहीं थी बल्कि विदेश में एक महिला की बलात्कार और हत्या के दृश्य थे जिसे वे देख रहे थे। दोनों मंत्रियों ने कहा कि वे यह समझने के लिए उक्त वीडियो को देख रहे थे कि कथित सेक्स को लेकर हुए विवाद में कैसे इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
इस घटना को लेकर राज्य भर में लोग सदमे में आ गए और सवदी और पाटील की निंदा की।
विपक्षी पार्टियों ने दोनों मंत्रियों को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उन्हें विधानसभा से निष्कासित करने की मांग की है।
विधानसभा में हुई इस घटना के टेलीविजन पर प्रसारित होने के कुछ ही घंटों के भीतर कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सवदी के आवास पर पत्थर फेंके। 
वहीं, मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने मामले की जांच और कार्रवाई करने के लिए विधानसभा के अध्यक्ष के.जी. बोपैया को अधिकृत किया है। बोपैया ने कहा कि विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे और कार्रवाई करेंगे।
जनता दल-सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा और राज्य के लोगों पर यह काला धब्बा है।"
विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सिद्दरमैया ने पत्रकारों से कहा, "कर्नाटक विधानसभा के इतिहास में यह सबसे शर्मनाक घटना है। दोनों को मंत्री पद से हटाते हुए उन्हें विधानसभा से निष्कासित करना चाहिए।"

धूप सेंकने से बढ़ती है फर्टिलिटी

picdhooppलंदन। हाल ही में एक स्टडी में कहा गया है कि धूप सेंकने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

ऑस्ट्रिया स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ ग्राज के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि धूप विटामिन डी स्तर को बढ़ाकर पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। 



रोज डे: गुलाबों से महकाइए अपना रिश्ता

rose-day-wallpaper1प्यार के त्योहार के सेलिब्रेशन का पहला दिन (रोज डे) आ गया है। युवा दिल इस दिन प्यार के रूप में या दोस्त के रूप में अपना साथी चुनने के लिए पीले, लाल, सफेद, गुलाबी रंग के गुलाबों का सहारा लेते हैं।

'वेलेंटाइन वीक' के पहले दिन यानी लव व फीलिंग्स के महकते कॉम्बिनेशन रोज डे पर शुभकामनाओं का दौर ठीक रात12 बजे से शुरू हो जाता है। कोई अपनी प्रेमिका को रोज डे विश करता है तो कोई भावनात्मक रूप से किसी अजनबी से जुड़ने के लिए उसकी तारीफ गुलाब के फूल से तुलना कर गुलाब भेजता है। गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है, अगर आज आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तब गुलाब‍ी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।

 

 

विदेशी पर्यटकों के आगमन में 9.2 फीसदी वृद्धि

Foreign-players-at-CWG-101नई दिल्ली। जनवरी 2012 के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 6.81 लाख रही जबकि, जनवरी 2011 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 6.24 लाख और जनवरी 2010 में यह संख्या 5.69 लाख थी। वर्ष 2011 के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी का रूख देखा गया, जो 9.2 प्रतिशत की दर से जनवरी 2012 में भी जारी रहा।  जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में 9.2 प्रतिशत की विकास दर दिसम्बर 2010 की तुलना में दिसम्बर 2011 में दर्ज 5.2 प्रतिशत की दर से अधिक है। पर्यटकों के आगमन से 2012 में जनवरी महीने के दौरान 8,623 करो़ड रूपए की कमाई हुई जबकि, जनवरी 2011 में 5777 करो़ड रूपए और जनवरी 2010 में 5593 करो़ड रूपए की कमाई हुई।

 

जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में 49.3 प्रतिशत की दर से विदेशी मुद्रा की कमाई हुई जबकि, जनवरी 2010 की तुलना में जनवरी 2011 में 3.3 प्रतिशत की दर से कमाई बढ़ी। अमरीकी डॉलर के रूप में विदेशी मुद्रा की कमाई जनवरी 2012 के दौरान 168.1 करो़ड अमरीकी डॉलर हुई जबकि, जनवरी 2011 के दौरान 127.3 करो़ड अमरीकी डॉलर और जनवरी 2010 के दौरान 121.5 करो़ड अमरीकी डॉलर की कमाई हुई।

 

जनवरी 2011 की तुलना में जनवरी 2012 में डॉलर के रूप में विदेशी मुद्रा की कमाई 32.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी जबकि जनवरी 2010 की तुलना में जनवरी 2011 में विदेशी मुद्रा की कमाई 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

 

 

फेसबुक, गूगल 15 दिन में दें लिखित जवाब : अदालत

social_media-300x213नई दिल्ली…  दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को फेसबुक, याहू, गूगल और अन्य ऐसी वेबसाइट्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने के मुद्दे पर 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब दायर करने का निर्देश दिया है।

प्रशासनिक सिविल न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने वेब पृष्ठ पर आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट को चेतावनी दी।

अदालत ने कहा कि वेबसाइट का कर्तव्य है कि आदेश पर अमल करते हुए वे अपमानजनक सामग्री को हटाएंगे।

अदालत ने मामले को एक मार्च के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा, "बचाव पक्ष को निश्चित रूप से 15 दिनों के भीतर लिखित बयान दर्ज करना होगा।"

गूगल ने अनुपालन रिपोर्ट अदालत में जमा किया और कहा कि उसने निश्चित अपमानजनक सामग्रियों को वेबवाइट पर से हटा दिया है।

अदालत मुफ्ती ऐजाज अर्शद कासमी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में वेबसाइटों पर से आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने की मांग की गई
है