Sun05202012

Last update01:58:58 PM

Sports News

मुंबई और कोलकाता की टक्कर आज

mumbai-indians-vs-kolkatha-knight-riders-300x215मुंबई: आईपीएल में आज मुंबई और कोलकाता दोनों के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा क्योंकि आज जो भी टीम जीतेगी उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा।आज कोलकाता की टीम मुंबई से पिछली हार का बदला लेते हुए प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी।मुंबई के 14 मैच में 18 अंक हैं. वहीं कोलकाता के 14 मैच में 17 अंक है। मुंबई और कोलकाता दोनों के दो-दो मैच बचे हैं. लेकिन दोनों टीमें आज ही जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी.

दिल्ली ने दिखाया पंजाब को बाहर का रास्ता

delhi-daredevilsनई दिल्ली। आईपीएल-5 में  दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को यहां पांच विकेट से हराकर अपना शीर्ष स्थान बनाये रखने के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। दिल्ली डेयरडेविल्स  कि परफ से महेला जयवर्द्धने (नाबाद 56), नमन ओझा (34) और इरफान पठान (नाबाद 19) की साहसिक पारियों खेली। दिल्ली की इस जीत के साथ 14 मैचों से 20 अंक हो गये हैं और वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गयी है। 14 के साथ किंग्स के लिए प्लेऑफ का दरवाजा लगभग बंद हो गया है।

आईपीएल मैचों में फिक्सिंग पर संसद में बवाल

ipl-5-2012-logoएक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग और ब्लैक मनी लगाए जाने के दावे सामने आने के बाद यह मामला संसद में भी गरमा गया। लोकसभा में पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद व समाजवादी पार्टी के सांसद शैलेंद्र कुमार ने इसे उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। शून्यकाल में शैलेंद्र कुमार ने यह मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि आईपीएल में बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी को वाइट बनाने का धंधा चल रहा है। कीर्ति आजाद ने कहा कि जब से राजनीतिक दलों के लोग खेल संघों और क्रिकेट बोर्ड में आए हैं, तब से हालात बद से बदतर होते गए हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी एक पार्टी के लिए यह बात नहीं कह रहे हैं बल्कि दलगत राजनीति ऊपर उठकर बात कर रहे हैं। आजाद ने कहा कि 1996 के बाद से बीसीसीआई बहुत अमीर हो गई और तब से नेता उसकी ओर आकर्षित होने लगे। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी समय-समय पर उठते रहे हैं। एक-एक रुपये की मामूली लागत पर खेल संघों और बोर्डों को जमीन दी जाती है, लेकिन बाद में उन्हें कॉरपोरेट घरानों को बेच दिया जाता है। गौरतलब है कि इंडिया टीवी ने दावा किया कि उसने आईपीएल में क्रिकेटर्स, ऑर्गनाइजर्स, टीम मालिक और भारतीय क्रिकेट के जाने-माने लोगों के बीच सौदेबाजी का भंडाफोड़ किया है। चैनल ने दावा किया है कि उसने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है। टीवी चैनल के मुताबिक उसके ऑपरेशन में खुलासा हुआ है कि स्पॉट फिक्सिंग आईपीएल ही नहीं, फर्स्ट क्लास मैचों में भी होती है और महिलाएं फिक्सिंग में अहम भूमिका निभाती हैं। चैनल दावा किया कि भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और एक टीम का कप्तान, जो इंटरनैशनल खिलाड़ी भी है, इन मैचों को फिक्स करने में मिला हुआ है।

चंदिला की हैटट्रिक से पुणे वॉरियर्स पस्त, रहाणे-गुरकीरत भी चमके

IPL-5-Logo01मोहाली/जयपुर. गुरकीरत सिंह ( नाबाद 29) के अंतिम ओवर में विस्फोटक प्रहारों से किंग्स इलेवन ने डेक्कन चार्जर्स को चार विकेट से हरा दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने ऑफ स्पिनर अजित चंदिला (4/13) के दमदार प्रदर्शन और आईपीएल-5 की पहली हैट्रिक के साथ पुणे वॉरियर्स को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट के प्ले-ऑफ में पहुंचने के अपने दावे को कायम रखा है। राजस्‍थान  और पंजाब दोनों टीमों की आईपीएल-5 में यह सातवीं जीत है। डेक्कन चार्जर्स ने रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन को 191 रन की चुनौती दी। मेजबान टीम ने जवाब में 19वें ओवर तक छह विकेट पर 175 रन बनाए थे। अंतिम ओवर में उसे 16 रन और चाहिए थे। 'मैन ऑफ द मैच' डेविड हसी (नाबाद 65) ने पहली दो गेंदों पर तीन रन बनाए। अब जिम्मेदारी गुरकीरत के कंधों पर थी। उन्होंने तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। अगली तीन गेंदों पर क्रमश: 4, 2 और 4 रन बनाकर टीम की जीत तय कर दी। पीसीए स्टेडियम मोहाली में डेक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। डेक्कन के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने पार्थिव पटेल के साथ टीम को ठोस शुरुआत देते हुए 47 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की तभी पंजाब के अजहर महमूद ने पटेल (19) को कैच कराकर पैवेलियन की राह दिखा दी। उनकी जगह लेने आए कप्तान संगकारा (1) परविंदर अवाना के शिकार बनकर सस्ते में चलते बने। 49 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद धवन ने कैमरून व्हाइट के साथ पारी संभाली और पहले 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले, जयपुर में खेले गए मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को चार विकेट पर 170 रन बनाए। उसकी ओर से अजिंक्य रहाणे (61) व शेन वाटसन (58) ने अर्धशतक जमाए। दोनों ने 94 रन की साझेदारी की। पुणे की ओर से आशीष नेहरा ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि एक विकेट एंजेलो मैथ्यूज को मिला। जवाब में पुणे की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। उसके लिए स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। फग्र्युसन और एंजेलो मैथ्यूज ने 23-23 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सके। चंदिला ने मात्र 13 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि शेन वाटसन और जोहान बोथा ने 2-2 विकेट लिए। शान टैट को एक विकेट मिला। मैच का मुख्य आकर्षण 'मैन ऑफ द मैच' चंदिला की बेहतरीन गेंदबाजी रही। आईपीएल करियर में यह उनका दूसरा मैच था। आईपीएल में अब तक नौ गेंदबाज हैट्रिक बना चुके हैं।

मुम्बई के सामने ऱाँयल चैलेंज

ROYAL_CHALLENGERHJHJमुम्बई के वानरवेडे स्टे़डियम मे आज आईपीएल-5 के लीग मुकाबले मे मुम्बई इंडियस और ऱाँयल चैलेंजर्स की दोनो टीमे आमने-सामने होगी। दोनो ही टीमे अपना पिछला मुकाबला जीत चुकी है। मौजूदा संस्करण में मुम्बई 14 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है और चैलेंजर्स 11 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। इस मुकाबले मे सब की निगाहे गेल और चैलेंजर्स के लिऐ मैच विनर साबित हो रहे डिविलियसॅ पर होगी। और वही मुम्बई के पिछले मुकाबले मे मुम्बई को जीत दिलाने वाले डेवन रि्मथ पर भी सबकी निगाहे होगी। आईपीएल-5 के इस अहम मुकाबले मे मुम्बई की नजर ये मैच जीतकर प्ले आँफ की दौड मे बने रहने कि और चैलेंजर्स की कोशिश मैच जीतकर अपने अंक बढाने पर होगी।