Sun05202012

Last update01:58:58 PM

टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच टीम की घोषणा

Share/Save/Bookmark

dhoniऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच बीसीसीआई ने ट्राएंगुलर वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद सिलेक्टर्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही बनाया है। सीरीज में तीसरी टीम श्रीलंका की है। वनडे टीम में इरफान पठान, मनोज तिवारी और प्रवीण कुमार की वापसी हुई है, जबकि हरभजन सिंह वापसी करने में एक बार फिर नाकाम रहे। टीम इस प्रकार है- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, रविंद्र जड़ेजा, उमेश यादव, विनय कुमार, जहीर खान, आर. अश्विन, पार्थिव पटेल, इरफान पठान, मनोज तिवारी और प्रवीण कुमार। मुख्य चयनकर्ता श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई। उन्होंने इसके लिए बल्लेबाजों को दोष दिया। श्रीकांत ने कहा कि मुनफ पटेल और इशांत शर्मा को चोट के कारण टीम में जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि पर्थ में शर्मनाक हार के साथ सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई ने टीम में अहम बदलाव के संकेत दिए थे। टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को बुरी तरह धोया है। ऐडिलेड में चौथे और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया धोनी के बगैर उतर रही है। धोनी पर स्लो ओवर रेट के कारण एक मैच का बैन लगा है। टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए उस पर क्लीन-स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।