Sun05202012
Last update01:58:58 PM
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है, टीम इंडिया की हार के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। यह टीम में बदलाव का समय है। अब चयनकर्ताओं को सख्ती से निर्णय लेना चाहिए। धोनी को कप्तान बने रहने के लिए अपने खेल में सुधार करना होगा। अगर कप्तान ही आत्मसमर्पण कर दे, तो टीम तो धराशायी होगी ही।उन्होंने साथ ही कहा, 'भारतीय टीम का आत्मविश्वास कमजोर हो गया है। सीरीज में कई मौके ऐसे भी आए, जब टीम अच्छा प्रदर्शन करके जीत सकती थी, लेकिन खिलाडिय़ों ने इसके लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किया। अगर टीम ऐसा ही प्रदर्शन करती रही, तो बदलाव जरूरी है।' सौरव ने कोच डंकन फ्लेचर के बारे में कहा, 'फ्लेचर टीम पर अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्हें अगले छह माह में खुद को साबित करना होगा। नहीं तो बीसीसीआई विकल्प तलाश लेगी।'