Sun05202012

Last update01:58:58 PM

सानिया मिर्ज़ा ने रचा इतिहास, युगल रैंकिंग में 7वें पायदान पर

Share/Save/Bookmark
s2नई दिल्ली: टेनिस स्टार  सानिया मिर्जा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचने वाली सानिया युगल रैंकिंग में 7वें पायदान पर आ गई हैं। सानिया और उनकी जोड़ीदार रूस की एलेना वेस्नीना को आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है। सानिया युगल रैंकिंग में चार स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं जबकि वेस्नीना दो पायदान चढ़कर आठवें नंबर पर आ गयी हैं।महिला युगल वर्ग में यह सानिया के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।इसके अलावा कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने वाले भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को ताजा एटीपी रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 90वें स्थान पर आ गए हैं जबकि वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम के शुरुआती दौर में ही हारने वाली सानिया मिर्जा पांच पायदान फिसलकर 111वें नंबर पर पहुंच गयी हैं।सोमदेव की सर्वश्रेष्ठ करियर रैंकिंग 62 है जो उन्होंने पिछले वर्ष जुलाई में हासिल की थी लेकिन इसके बाद से खराब प्रदर्शन और चोटों के कारण उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है।सानिया की सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 27 है जो उन्होंने जुलाई 2007 में हासिल की थी। लेकिन कलाई की चोट और फिर खराब प्रदर्शन के कारण उनकी रैंकिंग भी प्रभावित हो रही है।