नई दिल्ली, भूपेन्द्र सिंह: सहारा ने भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सरशिप छोड़ने का ऐलान किया है। सहारा ने कहा है कि हमनें बीसीसीआई से युवराज सिंह का विकल्प माँगा था पर उन्होने नियमों का हवाला देकर हमारी माँग ठुकरा दी। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज़ होकर सहारा नें यह कदम उठाया है। सुत्रों के अनुसार सहारा अपनी टीम पुणे वॉरियर्स को भी बेचेगी। 1702 करोण में सहारा ने पुणे वॉरियर्स को खरीदा था। सहारा ने कहा है कि युवराज सिंह इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस वक्त खेल से ज्य़ादा उनकी सेहत ज़रुरी है। उनका कोई भी प्रशंसक नहीं चाहेगा कि वे इस हालत में खेलें। हमारा फर्ज़ है कि हम उनका ख्याल रखें। हम उनकी पूरी फीस देगें। सहारा ने यह भी कहा है कि जब तक बीसीसीआई को कोई प्रायोजक नहीं मिलता है तब तक हम सभी खिलाड़ियों को उनकी फीस देगें।
| < Prev | Next > |
|---|
