
क्रिकेटर युवराज सिंह अपने फीजियो जतिन चौधरी के बचाव में उतर आएं हैं।युवराज ने ट्विटर के माध्यम से बताया,जतिन तो उनकी मदद कर रहे थे।युवराज सिंह ने साफ कहा कि उनके इलाज में हुई देरी के लिए फीजियो जतिन चौधरी और बीसीसीआई जिम्मेदार नहीं है। कैंसर का इलाज न करवाकर सिर्फ वैकल्पिक दवाइयां लेना उनका अपना फैसला था साथ ही उन्होंने लिखा, 'मुझे पता चला कि बहुत से लोग इन सब के लिए जतिन चौधरी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन इसमें उनकी कोई गलती नहीं है वो तो मेरी मदद कर रहे थे। इलाज न करवा कर वैकल्पिक दवाइयां लेना मेरा फैसला था,इलाज में देरी के लिए कुछ लोग मेरे गुरुजी और बीसीसीआई को दोषी मान रहे हैं। यह गलत है, वो मेरा फैसला था।ज्ञात हो कि अमेरिका में युवराज सिंह अपने कैंसर का इलाज करा रहे हैं।युवराज का इलाज समय से शुरू नहीं होने के लिए युवराज के पिता योगराज सिंह ने फीजियो जतिन चौधरी को जिम्मेदार ठहराया था।
| < Prev | Next > |
|---|
